1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बजाज ऑटो ने लॉन्च किया पल्सर 150 का बीएस 6 मॉडल, कीमत 9000 रुपये बढ़ी

बजाज ऑटो ने लॉन्च किया पल्सर 150 का बीएस 6 मॉडल, कीमत 9000 रुपये बढ़ी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 12, 2020 02:35 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 02:35 pm IST

बजाज ऑटो ने बुधवार को पल्सर 150 का बीएस 6 मॉडल लॉन्च किया है

Pulsar 150 BS-VI- India TV Hindi
Pulsar 150 BS-VI

नई दिल्ली| बजाज ऑटो ने बुधवार को पल्सर 150 का बीएस 6 मॉडल लॉन्च किया है। नई पल्सर 150 पहले के मुकाबले 9000 रुपये महंगी हो गई है। बीएस 6 मानकों पर अपडेट हुई नई बाइक के दो वेरिएंट लॉन्च हुए हैं। दिल्ली में बाइक की एक्स शोरूम कीमत करीब 99 हजार रुपये तक है। 

कंपनी के मुताबिक बीएस 6 मानकों पर आधारित पल्सर 150 की एक्सशोरूम कीमत 94956 रुपये रखी गई है। वहीं पल्सर 150 ट्विन डिस्क 98835 रुपये में मिलेगी। दोनो ही मॉडल अपने पिछले वेरिएंट के मुकाबले 9 हजार रुपये तक महंगे हैं। लॉन्च के बाद बजाज ऑटो मोटरसाइकिल कारोबार के अध्यक्ष सारंग ने कहा कि हमने नई बाइक के साथ सुनिश्चित किया है कि वो न केवल प्रदूषण को लेकर सख्त नियमों को पूरा करे साथ ही अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा