1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अब आप बोली लगाकर खरीद सकेंगे मनपसंद कार, कार्स24 ने शुरू की पुरानी कारों की लाइव ऑनलाइन नीलामी सुविधा

अब आप बोली लगाकर खरीद सकेंगे मनपसंद कार, कार्स24 ने शुरू की पुरानी कारों की लाइव ऑनलाइन नीलामी सुविधा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 09, 2017 02:42 pm IST,  Updated : Sep 09, 2017 02:42 pm IST

पुरानी कार बेचने की ऑनलाइन सुविधा देने वाली कंपनी कार्स24 ने अब इन पुरानी कारों की बिक्री के लिए लाइव ऑनलाइन नीलामी की सुविधा शुरू की है।

अब आप बोली लगाकर खरीद सकेंगे मनपसंद कार, कार्स24 ने शुरू की पुरानी कारों की लाइव ऑनलाइन नीलामी सुविधा- India TV Hindi
अब आप बोली लगाकर खरीद सकेंगे मनपसंद कार, कार्स24 ने शुरू की पुरानी कारों की लाइव ऑनलाइन नीलामी सुविधा

नई दिल्ली। पुरानी कार बेचने की ऑनलाइन सुविधा देने वाली कंपनी कार्स24 ने अब इन पुरानी कारों की बिक्री के लिए लाइव ऑनलाइन नीलामी की सुविधा शुरू की है।

कंपनी का कहना है कि इस सुविधा के तहत हजारों अधिकृत खरीदार इस बोली में भाग लेते हैं और विक्रेता को पारदर्शी तरीके से अपनी कार की बेहतर कीमत मिलती है। कार्स24 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम चोपड़ा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों के लिए पुरानी या सेकंड हैंड कार की बिक्री को आसान बनाना है।

इसके साथ ही इससे वाहन का सही मूल्यांकन और उचित मूल्य मिलना भी सुनिश्चित होता है। कंपनी विक्रेता को तत्काल भुगतान तथा नि:शुल्क आरसी हस्तांतरण की पेशकश भी कर रही है। उल्लेखनीय है कि 2015 में परिचालन शुरू करने वाली कार्स24 की देश के 11 शहरों में 55 शाखाएं हैं। कंपनी अब तक एक लाख से अधिक पुरानी कारों की नीलामी करवा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा