1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. दिल्ली-NCR के लोगों को लगा CNG का करंट, डेढ़ महीने में 6.84 रुपये बढ़ गए दाम

दिल्ली-NCR के लोगों को लगा CNG का करंट, डेढ़ महीने में 6.84 रुपये बढ़ गए दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 16, 2021 10:06 am IST,  Updated : Nov 16, 2021 10:06 am IST

दिल्ली में सीएनजी के लिए पहले 49.76 रुपये प्रति किलो का भाव देना होता था, अब इसके लिए 52.04 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान करना होगा।

दिल्ली-NCR के लोगों को...- India TV Hindi
दिल्ली-NCR के लोगों को लगा CNG का करंट, डेढ़ महीने में 6.84 रुपये बढ़ गए दाम  Image Source : FILE

Highlights

  • 25 अगस्त 2021 को दाम 44.30 रुपये थे जो बढ़कर 52.04 रुपये हो गए
  • रविवार को दिल्ली-NCR में IGL ने CNG के दाम एक बार फिर बढ़े
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कीमतें 56.02 रुपये हो गई हैं

नई दिल्ली। महंग पेट्रोल डीजल की मार झेल रहे लोगों को सीएनजी कारों में बचत दिख रही थी। लेकिन सीएनजी की कीमतों में लगी आग ने लोगों की जेब में एक और सुराख कर दिया है। बीते 45 दिनों में दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दाम 6.84 रुपये तक बढ़ गए हैं। रविवार को दिल्ली-NCR में IGL ने CNG के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए। ताजा वृद्धि के बाद दिल्ली में CNG के भाव में 2.28 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 2.56 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है।

फिर महंगी हुई सीएनजी 

दिल्ली में सीएनजी के लिए पहले 49.76 रुपये प्रति किलो का भाव देना होता था, अब इसके लिए 52.04 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान करना होगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पहले सीएनजी के लिए 56.02 रुपये प्रति किलो का रेट देना होता था, वहीं अब CNG 58.58 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। 

डेढ़ महीने में तीसरी बार बढ़े दाम

एक अक्टूबर के बाद से इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर में तीसरी बार CNG के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले पिछले महीने 1 और 13 अक्टूबर को भी दाम बढ़े थे।

दिल्ली में कब कब बढ़े दाम

  • 25 अगस्त 2021 को दाम 44.30 रुपये थे
  • 29 अगस्त 2021 को दाम 45.20 रुपये पहुंच गए
  • 2 अक्टूबर 2021 दाम 47.48 रुपये थे
  • 13 अक्टूबर 2021 को दाम 49.76 रुपये पहुंचे
  • 14 नवंबर 2021 को कीमतें बढ़कर 52.04 रुपये हो गई 
  • 10 रुपये बढ़े भाव

दिल्‍ली-एनसीआर में अगस्त से हुई इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की दर करीब 10 रुपये किलो बढ़कर 52.04 रुपये प्रति किलो हो गई है, वहीं नोएडा, ग्रेहर नोएडा और गाजियाबाद में यह 58.58 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। दिल्‍ली में इससे पहले सीएनजी की कीमत 49.76 रुपये थी, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 56.02 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही थी। अब इस बढ़ोतरी के बाद, अब आपको सीएनजी के लिए 52.04 रुपये प्रति किलो देने होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

CNG