1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. डुकाटी ने लॉन्‍च की पैनिगल वी4आर मोटरसाइकिल, कीमत है इसकी 51.87 लाख रुपए

डुकाटी ने लॉन्‍च की पैनिगल वी4आर मोटरसाइकिल, कीमत है इसकी 51.87 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 21, 2018 06:19 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 06:19 pm IST

सुपरबाइक बनाने वाली इटली की कंपनी डुकाटी ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल पैनिगल वी4आर को लॉन्च करने की घोषणा की।

ducati motorcycle- India TV Hindi
ducati motorcycle Image Source : DUCATI MOTORCYCLE

नई दिल्‍ली। सुपरबाइक बनाने वाली इटली की कंपनी डुकाटी ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल पैनिगल वी4आर को लॉन्‍च करने की घोषणा की। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की बुकिंग भी शुरू करने की घोषणा की, जिसकी बिक्री अंगुलियों पर गिनी जा सकेगी। इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत 51.87 लाख रुपए है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में पैनिगल वी4आर की महज पांच इकाइयां ही बेची जाएंगी। इसके लिए बुकिंग डुकाटी के किसी भी डीलर के यहां कराई जा सकती है। कंपनी ने कहा कि 30 नवंबर से पहले की गई बुकिंग पर वाहन की आपूर्ति अगले साल की पहली तिमाही में और उसक बाद की बुकिंग की डिलीवरी दूसरी तिमाही में शुरू होगी। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक सर्गी कैनोवास ने कहा कि भारत में पैनिगल वी4 को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद हमें इस बात का भरोसा है कि वी4आर संस्करण देश में बाइक प्रशंसकों का रेसिंग अनुभव बदल देगा। इस मोटरसाइकिल में 998 सीसी का इंजन है। 

पैनिगल वी4आर में मैकेनिकल एडजस्‍टमेंट के साथ रेस-ग्रेड सस्‍पेंशन और एक एल्‍युमिनियम एडजस्‍टेबल फोर-पोजीशन एक्‍सल जैसे फीचर दिए गए हैं। डुकाटी के दिल्‍ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोचि, कोलकाता और चेन्‍नई में डीलर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा