1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हीरो की मोटरसाइकल्स और स्कूटर हुए महंगे, कंपनी ने की दाम बढ़ाने की घोषणा

हीरो की मोटरसाइकल्स और स्कूटर हुए महंगे, कंपनी ने की दाम बढ़ाने की घोषणा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 25, 2018 09:14 am IST,  Updated : Apr 25, 2018 09:46 am IST

हीरो मोटोकॉर्प ने तुरंत प्रभाव से अपनी मोटरसाइकल्स और स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। मंगलवार को कंपनी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है

Hero Motocorp rise price of motorcycles and scooters- India TV Hindi
Hero Motocorp makes upward revision in prices of its motorcycles and scooters  

नई दिल्ली। अगर आप अपने लिए हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकल या स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। हीरो मोटोकॉर्प ने तुरंत प्रभाव से अपनी मोटरसाइकल्स और स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। मंगलवार को कंपनी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। कंपनी के मुताबिक अधिकतम बढ़ोतरी 625 रुपए प्रति टू-व्हीलर होगी।

हालांकि किस टू-व्हीलर पर कितनी बढ़ोतरी की गई है इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है, कंपनी के मुताबिक टू-व्हीलर तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली कमोडिटीज के दाम बढ़ने और उत्पादन की लागत में हुई बढ़ोतरी की वजह से उसे अपनी मोटरसाइकल्स और स्कूटर के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

Hero Motocorp
Hero Motocorp makes upward revision in prices of its motorcycles and scooters  

हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है, मार्च में खत्म हुए वित्तवर्ष 2017-18 के दौरान कंपनी ने 75 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर की सेल की है, पूरी दुनिया में कोई भी कंपनी आज तक एक साल में इतने ज्यादा टू-व्हीलर्स की सेल नहीं कर पायी है। कंपनी ने 2020 तक अपनी सालाना बिक्री को 1 करोड़ टू-व्हीलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। भारत में टू-व्हीलर्स के मार्केट पर हीरो मोटोकॉर्प का 50 प्रतिशत से ज्यादा कब्जा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा