1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Honda कार मालिकों के लिए बुरी खबर, कंपनी ने खराब फ्यूल पंप बदलने के लिए 65,651 वाहनों को किया रिकॉल

Honda कार मालिकों के लिए बुरी खबर, कंपनी ने खराब फ्यूल पंप बदलने के लिए 65,651 वाहनों को किया रिकॉल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 13, 2020 09:05 am IST,  Updated : Jun 13, 2020 09:05 am IST

एचसीआईएल ने कहा कि देशभर में कंपनी की डीलरशिप पर 20 जून से इन वाहनों के फ्यूल पंप को मुफ्त बदला जाएगा। वाहन मालिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा।

Honda Cars India recalls 65,651 cars due to faulty fuel pumps- India TV Hindi
Honda Cars India recalls 65,651 cars due to faulty fuel pumps Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने खराब फ्यूल पंप बदलने के लिए अपने विभिन्न मॉडलों के 65,651 वाहनों को बाजार से वापस मंगाया है। इन मॉडलों में अमेज, सिटी और जैज शामिल हैं। एचसीआईएल ने कहा कि वह इन वाहनों के फ्यूल पंप को स्वैच्छिक रूप से बदल रही है।

कंपनी ने कहा कि 2018 में विनिर्मित इन वाहनों के फ्यूल पंप में संभवत: खराब इम्पेलर्स लगे हैं। इससे समय के साथ इंजन बंद हो सकता है या फिर उसे शुरू करने में दिक्कत आ सकती है।

कंपनी ने अमेज की 32,498, सिटी की 16,434, जैज की 7,500, डब्ल्यूआर-वी की 7,057, बीआर-वी की 1,622, ब्रियो की 360 और सीआर-वी की 180 इकाइयों को वापस मंगाया है। एचसीआईएल ने कहा कि देशभर में कंपनी की डीलरशिप पर 20 जून से इन वाहनों के फ्यूल पंप को मुफ्त बदला जाएगा। वाहन मालिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा।

कोविड-19 के मद्देनजर सुरक्षा और सामाजिक दूरी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए वाहन मालिकों से कहा गया है कि वे पहले से समय लेकर डीलरों के पास जाएं, जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा