1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Honda ने लॉन्‍च की अपनी नई क्रॉसओवर एसयूवी WR-V, 7.75 लाख रुपए से शुरू होगी कीमत

Honda ने लॉन्‍च की अपनी नई क्रॉसओवर एसयूवी WR-V, 7.75 लाख रुपए से शुरू होगी कीमत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 16, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 07:57 pm IST

होंडा कार्स इंडिया (HCIL) ने गुरुवार को अपना नया मॉडल WR-V लॉन्‍च कर दिया है। यह कंपनी की पहली सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है।

Honda ने लॉन्‍च की अपनी नई क्रॉसओवर एसयूवी WR-V, 7.75 लाख रुपए से शुरू होगी कीमत- India TV Hindi
Honda ने लॉन्‍च की अपनी नई क्रॉसओवर एसयूवी WR-V, 7.75 लाख रुपए से शुरू होगी कीमत

नई दिल्‍ली। होंडा कार्स इंडिया (HCIL) ने गुरुवार को अपना नया मॉडल WR-V लॉन्‍च कर दिया है। यह कंपनी की पहली सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसकी शुरुआती कीमत 7.75 लाख रूपए है, जो 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा। साथ ही इस सेगमेंट की अन्‍य कारों से भी इसकी प्रतिस्‍पर्धा रहेगी।

होंडा WR-V के वेरिएंट और कीमत

वेरिएंट कीमत (पेट्रोल) कीमत (डीजल)
एस 7.75 लाख रुपए 8.79 लाख रुपए
वीएक्स 8.99 लाख रुपए 9.99 लाख रुपए
  • WR-V को होंडा जैज के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है, इसी प्लेटफॉर्म पर सिटी सेडान भी बनी है।
  • इस में जैज वाले फीचर्स के अलावा कई चीजें नई होंडा सिटी से भी ली गई हैं।
  • नई सिटी सेडान की तरह डब्ल्यूआर-वी में भी वन-टच फंक्शन वाली सनरूफ, 7.0 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम और पैसिव की-लैस एंट्री फीचर दिया गया है।
  • साइड में 16 इंच के व्हील दिए गए हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 188 एमएम का है, यह जैज से 23 एमएम ज्यादा है।

W-RV-Features

  • डब्ल्यूआर-वी में होंडा जैज वाले पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं।
  • पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है, यह 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है।
  • डीजल वर्जन में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है, यह 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है।
  • पेट्रोल वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल और डीजल वर्जन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
  • जैज की तरह इसके पेट्रोल वर्जन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स नहीं मिलेगा।
  • डब्ल्यूआर-वी पेट्रोल के माइलेज का दावा 17.5 किमी प्रति लीटर का है, यह जैज पेट्रोल की तुलना में 1.2 किमी प्रति लीटर कम है। डब्ल्यूआर-वी डीजल के माइलेज का दावा 25.5 किमी प्रति लीटर का है, यह जैज डीजल की तुलना में 1.8 किमी प्रति लीटर कम है।
  • सुरक्षा के लिए डब्ल्यूआर-वी में ड्यूल-फ्रंट एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा