1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Honda ने भारत में रिकॉल किए 56194 एविएटर, एक्टिवा 125 और ग्राजिया स्कूटर्स, फ्रंट फोर्क में है गड़बड़ी

Honda ने भारत में रिकॉल किए 56194 एविएटर, एक्टिवा 125 और ग्राजिया स्कूटर्स, फ्रंट फोर्क में है गड़बड़ी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Apr 02, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 05:10 pm IST

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने सस्पेंशन के लिए इस्तेमाल पुर्जे (फ्रंट फोर्क) में गड़बड़ी के चलते बाजार में बेचे गए तीन मॉडलों के 56,194 स्कूटरों को वापस लेने का फैसला किया है।

Honda Recalls Activa, Aviator and Grazia Scooters- India TV Hindi
Honda Recalls Activa, Aviator and Grazia Scooters

नई दिल्ली दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने सस्पेंशन के लिए इस्तेमाल पुर्जे (फ्रंट फोर्क) में गड़बड़ी के चलते बाजार में बेचे गए तीन मॉडलों के 56,194 स्कूटरों को वापस लेने का फैसला किया है। इनमें एक्टिवा 125, एविएटर और ग्राजिया शामिल हैं। कंपनी ने बयान में कहा कि 7 फरवरी 2018 से 16 मार्च 2018 के बीच बने तीनों मॉडल के वाहन इस दायरे में आएंगे। HMSI ने कहा कि कंपनी ने इन मॉडल की 56,194 इकाइयों के फ्रंट फोर्क से जुड़े "बोल्ट के छल्ले" में अत्यधिक कठोरता का मामला सामने आया है।

कंपनी एहतियाती कदम उठाते हुए इन वाहनों की जांच करेगी। अगर जरूरत महसूस हुई तो कंपनी संदिग्ध कलपुर्जे को बिना किसी शुल्क के बदलेगी। कंपनी डीलरों के माध्यम से प्रभावित ग्राहकों को फोन, संदेश या ई- मेल करके सीधे इस बारे में सूचना देगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा