1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. होंडा मोटरसाइकिल ने घरेलू बाजार में 11 लाख से अधिक बीएस-6 दोपहिया वाहन बेचे

होंडा मोटरसाइकिल ने घरेलू बाजार में 11 लाख से अधिक बीएस-6 दोपहिया वाहन बेचे

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 24, 2020 06:46 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 06:46 pm IST

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने घरेलू बाजार में अब तक 11 लाख से अधिक बीएस-6 दोपहिया वाहन की बिक्री की है। 

Honda sells more than 11 lakh units of BS VI compliant two-wheelers- India TV Hindi
Honda sells more than 11 lakh units of BS VI compliant two-wheelers Image Source : FILE

नयी दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने घरेलू बाजार में अब तक 11 लाख से अधिक बीएस-6 दोपहिया वाहन की बिक्री की है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के अंत तक कंपनी ने 6.5 लाख से अधिक बीएस-6 दोपहिया वाहन की बिक्री की थी। 

होंडा मोटरसाइकिल के बिक्री और विपणन निदेशक यदविंदर सिंह गुलेरिया ने एक बयान में कहा, 'होंडा में यह हमारे लिए गर्व का मौका है। हमने 11 लाख से अधिक बीएस-6 वाहनों की बिक्री की है। होंडा ने देश में लोगों का भरोसा जीता है।' उन्होंने कहा कि कंपनी के दोपहिया वाहनों में 110 सीसी इंजन क्षमता वाले स्कूटरों से लेकर 1,100 सीसी इंजन क्षमता वाली प्रीमियम मोटरसाइकिल तक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा