1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. स्कूटर फिर बनने लगा भारतीयों की पसंद, 7 महीने में हो रही है 7 साल जितनी बिक्री

स्कूटर फिर बनने लगा भारतीयों की पसंद, 7 महीने में हो रही है 7 साल जितनी बिक्री

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 23, 2017 03:13 pm IST,  Updated : Nov 23, 2017 03:13 pm IST

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कहा कि उसने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 7 महीने यानि अप्रैल से अक्टूबर में ही 20 लाख से अधिक एक्टिवा स्कूटर बेचे हैं।

स्कूटर फिर बनने लगा भारतीयों की पसंद, 7 महीने में हो रही है 7 साल जितनी बिक्री- India TV Hindi
स्कूटर फिर बनने लगा भारतीयों की पसंद, 7 महीने में हो रही है 7 साल जितनी बिक्री

नई दिल्ली। देश के दोपहिया बाजार में स्कूटर एक बार फिर से बाइक को टक्कर देता नजर आ रहा है। शायद यही वजह है कि पिछले कुछ समय से देश में स्कूटर की बिक्री में तेजी से इजाफा होने लगा है। एक्टिवा स्कूटर जैसा लोकप्रिय मॉडल बनाने वाली दोपहिया कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज कहा कि उसने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले सात महीने यानि अप्रैल से अक्टूबर में ही 20 लाख से अधिक एक्टिवा स्कूटर बेचे हैं।

HMSI ने एक बयान में कहा है कि अप्रैल से अक्तूबर 2017 के दौरान उसने 20,40,134 एक्टिवा ब्रांड स्कूटर बेचे हैं। उल्लेखनीय है कि एक्टिवा कंपनी का स्कूटर माडल है जिसे उसने 2001 में पेश किया। कंपनी का कहना है कि पहले 20 लाख एक्टिवा बिकने में सात साल लगे और 2008 में उसने यह उपलब्धि हासिल की।

HMSI के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिक्री यदुविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि एक्टिवा देश में सबसे अधिक बिकने वाला दुपहिया माडल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि स्कूटर संस्कृति अब अर्ध शहरी व ग्रामीण इलाकों में पहुंच रही है और होंडा को उम्मीद है कि वहां भी एक्टिवा अग्रणी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा