1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Honda ने अपनी नई सिटी कार में गूगल असिस्टेंट की सुविधा शामिल की

Honda ने अपनी नई सिटी कार में गूगल असिस्टेंट की सुविधा शामिल की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 29, 2021 06:34 pm IST,  Updated : Jul 29, 2021 06:34 pm IST

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने गूगल असिस्टेंट को शामिल करते हुए अपनी नयी सिटी कार में उससे जुड़ी सुविधाएं डाली हैं।

Honda ने अपनी नई सिटी कार में गूगल असिस्टेंट की सुविधा शामिल की- India TV Hindi
Honda ने अपनी नई सिटी कार में गूगल असिस्टेंट की सुविधा शामिल की Image Source : HONDA

नयी दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने गूगल असिस्टेंट को शामिल करते हुए अपनी नयी सिटी कार में उससे जुड़ी सुविधाएं डाली हैं। कंपनी ने कहा कि उसने 'होंडा एक्शन ऑन गूगल' पेश करके 'नेक्स्ट-जेन होंडा कनेक्ट' मंच को बेहतर बनाया है। यह सुविधा पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी में दी गयी इंटीग्रेटेड कनेक्टेड तकनीक का विस्तार है जो पहले से ही एलेक्सा रिमोट क्षमता के साथ आती है। 

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राजेश गोयल ने कहा, ‘उपभोक्ता तेजी से ऐसे उत्पादों और समाधानों की तलाश कर रहे हैं जो उनके जीवन को आसान बनाते हैं और उनकी जीवन शैली की मांग को सरल तरीके से पूरा करते हैं। ऐसे में जब हम अपनी सफल पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी की वर्षगांठ मना रहे हैं, हमें अपने होंडा कनेक्ट मंच पर आवाज-आधारित गूगल असिस्टेंट पेश कर खुशी हो रही है। 

इससे लोगों को अपनी नियमित गतिविधियों को पूरा करते समय अपनी कार से जुड़े रहने में आसानी होगी।" यह मंच लोगों को गूगल नेस्ट स्पीकर, एंड्रॉयड फोन आदि जैसे गूगल असिस्टेंट सक्षम उपकरणों की मदद से काम करने वाली आवाज से जुड़ी 10 सुविधाएं प्रदान करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा