नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने आज अपनी मध्यम आकार की प्रीमियम सेडान कार 'वेरना' के दो नए संस्करण पेश किए। ये दोनों संस्करण 1.4 लीटर इंजन से लैस हैं। दिल्ली में इसकी शोरूम पर कीमत 7.79 लाख और 9.09 लाख रुपये रखी गई है।
Related Stories
कंपनी ने पिछले साल अगस्त में नई पीढ़ी की वेरना पेश की थी। वर्तमान में कंपनी 1.6 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों की बिक्री कर रही है। एचएमआईएल के बिक्री और विपणन निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने बयान में कहा कि 1.4 लीटर काप्पा डुअल वीटीवीटी पेट्रोल इंजन की नई पीढ़ी की 'वेरना' प्रदर्शन और ईंधन की बचत करने की खूबी का सही मिश्रण है।
कंपनी का दावा है कि वरना का नया संस्करण 100 पीएस का पावर आटपुट और 19.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। ये दोनों ई और ईएक्स माडल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किए गए हैं। वरना के 1.6 लीटर पेट्रोल संस्करणों की कीमत 9.68 लाख से 12.48 लाख रुपये जबकि 1.6 लीटर डीजल संस्करणों की कीमत 9.42 लाख से 12.87 लाख रुपये के बीच है।