1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. नए साल पर हुंडई ने कर दिया धमाका, दिखाई नई वेलॉस्‍टर की पहली झलक

नए साल पर हुंडई ने कर दिया धमाका, दिखाई नई वेलॉस्‍टर की पहली झलक

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 03, 2018 04:49 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 04:49 pm IST

दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई ने नए साल का शानदार आगाज़ किया है। कंपनी ने अपनी बहुत प्रतीक्षित न्‍यू जनरेशन वेलॉस्टर का नया वीडियो जारी किया है।

Hyundai- India TV Hindi
Hyundai

नई दिल्‍ली। दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई ने नए साल का शानदार आगाज़ किया है। कंपनी ने अपनी बहुत प्रतीक्षित न्‍यू जनरेशन वेलॉस्टर का नया वीडियो जारी किया है। हुंडई इस कार को डेट्रॉइट में होने वाले नॉर्थ अमेरिका इंटरनेशनल ऑटो शो में पेश करेगी। लॉन्‍च से पहले उत्‍सुक्‍ता बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसका एक टीज़र वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में यह कार गिरगिट की तरह रंग बदलती दिख रही है।

यह कंपनी की सेकंड जनरेशन कार है। इसमें कंपनी ने कई सारे कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं। ऑनलाइन उपलब्‍ध जानकारी के मुताबिक हुंडई 2019 की वेलॉस्‍टर में हैक्‍जागोलन ग्रिल दी गई है, इसके ठीक ऊपर एलईडी हैडलैंप मिलेंगे। वहीं पीछे की ओर बड़े आकार के टेललैंप दिए गए हैं। कार की ऊंचाई कुछ कम है, लेकिन दिखने में काफी आकर्षक लग रही है।

Hyundai
Hyundai

Hyundai
Hyundai

इंजन स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो हुंडई की इस न्‍यू जेनरेशन वेलॉस्‍टर में आपको 2 इंजन के विकल्‍प दिखाई दे सकते हैं। इसमें पहला होगा 2 लीटर का पेट्रोल इंजन जो कि 159 बीएचपी की ताकत पैदा करेगा। खबरों के मुताबिक कंपनी इसमें 6 स्‍पीड मैन्‍युअल और 6 स्‍पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स दे सकती है। वहीं दूसरा होगा 1.6 लीटर का टर्बोचार्ज्‍ड डीजल इंजन जो कि 198 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। जिसमें 6-स्पीड मैन्यूअल के साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। 

Hyundai
Hyundai

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा