1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. भारत में लॉन्च हुई नई Hyundai Verna, कीमत 9.3 लाख रुपये से शुरू

भारत में लॉन्च हुई नई Hyundai Verna, कीमत 9.3 लाख रुपये से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 20, 2020 01:43 pm IST,  Updated : May 20, 2020 01:45 pm IST

नई कार 4 वेरिएंट S, S (प्लस), SX और SX (O) में उपलब्ध होगी

new verna launched- India TV Hindi
new verna launched Image Source : FILE

नई दिल्ली। ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को सिडान Verna के नए संस्करण को लॉन्च कर दिया है। कार की दिल्ली में शोरूम कीमत 9.3 लाख रुपये से 15.09 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने बताया कि इस संस्करण का नाम ‘दि स्प्रिटेड न्यू वरना’ है और इसमें बेहतर डिजाइन, इंटेलीजेंट तकनीक, बेहतर परफॉरमेंस और नए फीचर्स पर जोर दिया गया है। कंपनी के एमडी और सीईओ एस एस किम ने कहा वरना के नए संस्करण में भविष्य की डिजाइन, स्मार्ट संपर्क और सुपीरियर डायनामिक्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने बताया कि ये मॉडल बीएस-6 मानकों के अनुरूप है और 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल संस्करण तथा एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन संस्करण में उपलब्ध है।

 

नई कार का मुकाबला जल्द आने वाली नई होंडा सिटी, मारुति सुजूकी सियाज, स्कोडा रैपिड जैसी कारों से होगा। नई Verna इस साल कंपनी के द्वारा पेश की गई तीसरी कार है। पहले नई Verna को मार्च के महीने में पेश किया जाना था, हालांकि कोरोना की वजह से इसे अब पेश किया गया है। नई कार 4 वेरिएंट S, S (प्लस), SX और SX (O) में उपलब्ध होगी। S वेरिएंट की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 9.30 लाख रुपये होगी वहीं SX (O) ऑटोमैटिक की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 15.09 लाख रुपये होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा