Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Jeep इस महीने पेट्रोल-पावर्ड Wrangler Unlimited एयूवी लॉन्च करेगी, जानिए क्या है कीमत और खासियत

Jeep इस महीने पेट्रोल-पावर्ड Wrangler Unlimited एयूवी लॉन्च करेगी, जानिए क्या है कीमत और खासियत

Ankit Tyagi Published : Feb 07, 2017 12:10 pm IST, Updated : Feb 07, 2017 12:11 pm IST

अमेरिकी ऑटो कंपनी Jeep Wrangler अनलिमिटेड लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इस महीने भारत में पेट्रोल-पावर्ड Wrangler Unlimited एसयूवी लॉन्च करने जा रही है।

Jeep इस महीने पेट्रोल-पावर्ड Wrangler Unlimited एयूवी लॉन्च करेगी, जानिए क्या है कीमत और खासियत- India TV Paisa
Jeep इस महीने पेट्रोल-पावर्ड Wrangler Unlimited एयूवी लॉन्च करेगी, जानिए क्या है कीमत और खासियत

नई दिल्ली। अमेरिकी ऑटो कंपनी Jeep के भारत में अपने दो ग्‍लोबल स्‍पोर्ट्स यूटिलिटी व्‍हीकल (SUV) जीप ग्रैंड चेरोकी और जीप रैंगलर अनलिमिटेड लॉन्च करने के बाद अब कंपनी  इस महीने भारत में पेट्रोल-पावर्ड Wrangler Unlimited एसयूवी लॉन्च करने जा रही है।

यह भी पढ़े: JEEP इस साल भारत में लॉन्‍च करेगी सबसे सस्‍ती SUV कंपास, जानिए क्‍या होगी इसकी कीमत

क्या है नई SUV की खासियत

  • नई रैंगलर 24-वैल्यू पेट्रोल मोटर, 3.6-लीटर पेनटास्टार V6 यूनिट, ड्यूल ओवरहेड कैमशैफ्ट्स, हाई-फ्लो इनटेक व एग्जॉस्ट पोर्ट्स से लैस है।
  • साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल कंट्रोल का फीचर भी इसमें मौजूद है।
  • इसका इंजन अधिकतम 285 PS का पावर व 353 NM का टॉर्क जेनरेट करता है।

ये भी पढ़े: Jeep ने लॉन्‍च की रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी, कीमत 71.59 लाख से 1.12 करोड़ रुपए

तस्‍वीरों में देखिए कैसी दिखती है जीप रैंगलर

Jeep Wrangler

jeep-wrangler-4Jeep Wrangler

jeep-wrangler-1Jeep Wrangler

jeep-wrangler-2Jeep Wrangler

jeep-wrangler-5Jeep Wrangler

jeep-wrangler-3Jeep Wrangler

jeep-wrangler-6Jeep Wrangler

रैंगलर में अभी है ये फीचर्स 

  • इसमें 2.8 लीटर इको डीजल फोर सिलेंडर इंजन लगा है।
  • यह इंजन मैक्सिमम 3600 आरपीएम पर 200 पीएस पावर देता है।
  • साथ ही, मैक्सिमम टॉर्क 1600-2600 आरपीएम पर 460 एनएम है।
  • मौजूदा रैंगलर का माइलेज 12.1 किलोमीटर प्रति लीटर है।

नई रैंगलर में किए गए हैं ये बदलाव

  • एक्सट्रा फीचर्स पर कोई दांव न लगाते हुए कंपनी पेट्रोल रैंगलर को मौजूदा रैंगलर जैसा ही रखने वाली है।
  • नई जीप इलेक्ट्रॉनिक रोल मिटिगेशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल डीसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टिस्टेज फ्रंट एयरबैग्स, सभी वील्स में डिस्कब्रेक्स को अपग्रेड करेगी।
  • 40जीबी ऑन-बोर्ड स्टोरेज के साथ इसका टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट (विद नेविगेशन) सिस्टम इंटीरिअर की खूबसूरती को बढ़ाएगा।

क्या है कीमत

  • कीमत की बात करें तो पिछली रैंगलर अनलिमिटेड में कस्टमर्स व क्रिटिक्स ने ज्यादा कीमत की शिकायत की थी।
  • इस बार संभावना है कि पेट्रोल वर्शन की कीमत लगभग 65 लाख रुपए से शुरू होगी।
  • यहां सवाल यह भी है कि जीप के फैंस से इतर ग्राहक इतनी कीमत में फोर्ड की मस्टैंग लेना पसंद करेंगे या इस धाकड़ एसयूवी को!
  • नए पेट्रोल वर्शन में और क्या नया होगा, यह जानकारी लॉन्च के वक्त ही आप तक पहुंच पाएगी।

Source: CarDekho.com

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement