1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. JLR ने भारत में नई एफ-पेस एसयूवी पेश की, कीमत 69.99 लाख रुपए

JLR ने भारत में नई एफ-पेस एसयूवी पेश की, कीमत 69.99 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 10, 2021 02:55 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 02:55 pm IST

जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने देश में अपनी एफ-पेस एसयूवी का नया संस्करण पेश किया है, जिसकी शोरूम कीमत 69.99 लाख रुपये है।

JLR ने भारत में नई एफ-पेस एसयूवी पेश की, कीमत 69.99 लाख रुपए- India TV Hindi
JLR ने भारत में नई एफ-पेस एसयूवी पेश की, कीमत 69.99 लाख रुपए Image Source : JLR

नयी दिल्ली: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने देश में अपनी एफ-पेस एसयूवी का नया संस्करण पेश किया है, जिसकी शोरूम कीमत 69.99 लाख रुपये है। नई एफ-पेस एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ आती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह गाड़ी 2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 184 केडब्ल्यू की शक्ति प्रदान करती है, जबकि 2-लीटर डीजल इंजन से अधिकतम 150 केडब्ल्यू की शक्ति मिलती है। 

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने एक बयान में कहा, ‘‘नई जगुआर एफ-पेस अपनी खूबसूरती और सहूलियत के लिहाज से एक नया मानक स्थापित करती है। अपने बेहतर रूप में यह गाड़ी मौजूदा और नए ग्राहकों को आकर्षित करेगी।’’ देश के 24 शहरों में जेएलआर की डीलरशिप हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा