1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. जेएलआर की बिक्री जनवरी में चार प्रतिशत बढ़ी, लोगों ने खरीदी 47 हजार से अधिक कारें

जेएलआर की बिक्री जनवरी में चार प्रतिशत बढ़ी, लोगों ने खरीदी 47 हजार से अधिक कारें

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 07, 2017 04:34 pm IST,  Updated : Feb 07, 2017 04:34 pm IST

टाटा मोटर्स की अगुवाई वाले जगुआर लैंड रोवर (JLR) की बिक्री इस साल जनवरी में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 47,693 इकाई रही।

JLR की बिक्री जनवरी में चार प्रतिशत बढ़ी, लोगों ने खरीदी 47 हजार से अधिक कारें- India TV Hindi
JLR की बिक्री जनवरी में चार प्रतिशत बढ़ी, लोगों ने खरीदी 47 हजार से अधिक कारें

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की अगुवाई वाले जगुआर लैंड रोवर (JLR) की बिक्री इस साल जनवरी में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 47,693 इकाई रही। कंपनी की किसी एक महीने में यह सर्वाधिक बिक्री है। जेएलआर ने एक बयान में कहा कि जगुआर एफ-पेस, एक्सएफ, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर स्पोर्ट की सफलता से कंपनी की बिक्री अच्छी रही है।

  • जगुआर ब्रांड की खुदरा बिक्री आलोच्य महीने में 76 प्रतिशत बढ़कर 13,949 इकाई रही।
  • वहीं लैंड रोवर की बिक्री जनवरी 2017 में इससे पूर्व वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत घटकर 33,744 इकाई रही।

कंपनी ने कहा कि लैंड रोवर डिफेंडर और डिस्कवरी मॉडल बंद होने के कारण बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। वहीं लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर स्पोर्ट की बिक्री बढ़ी है।

तस्‍वीरों में देखिए कैसी है Tata Hexa

Tata Hexa

1 (103)IndiaTV Paisa

2 (94)IndiaTV Paisa

3 (94)IndiaTV Paisa

4 (94)IndiaTV Paisa

5 (90)IndiaTV Paisa

6 (47)IndiaTV Paisa

7 (29)IndiaTV Paisa

8 (28)IndiaTV Paisa

9 (19)IndiaTV Paisa

  • भौगोलिक दृष्टि से देखें तो उत्तरी अमेरिका अमेरिका में 29 फीसदी और चीन में 14 फीसदी बिक्री बढ़ी है। दू
  • सरी ओर बिट्रेन में 2 फीसदी और यूरोप में 8 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।
  • अन्य विदेशी बाजारों में 19 फीसदी उछाल देखने को मिली।
  • टाटा मोटर्स 2.17 फीसदी (11.40 रुपए) की गिरावट के साथ 513.90 रुपए पर बंद हुआ।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा