1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Lexus ने 3 लग्‍जरी मॉडल के साथ भारत में किया प्रवेश, मर्सिडीज, बीएमडब्‍लयू और ऑडी को देगी टक्‍कर

Lexus ने 3 लग्‍जरी मॉडल के साथ भारत में किया प्रवेश, मर्सिडीज, बीएमडब्‍लयू और ऑडी को देगी टक्‍कर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 24, 2017 04:35 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 04:35 pm IST

टोयोटा ने शुक्रवार को अपने प्रीमियम ब्रांड Lexus को पेश किया। इसके तहत कंपनी ने भारत में तीन मॉडल RX450h, ES300h और LX450d को लॉन्‍च किया है।

Lexus ने 3 लग्‍जरी मॉडल के साथ भारत में किया प्रवेश, मर्सिडीज, बीएमडब्‍लयू और ऑडी को देगी टक्‍कर- India TV Hindi
Lexus ने 3 लग्‍जरी मॉडल के साथ भारत में किया प्रवेश, मर्सिडीज, बीएमडब्‍लयू और ऑडी को देगी टक्‍कर

नई दिल्‍ली। जापानी ऑटो कंपनी टोयोटा ने शुक्रवार को अपने प्रीमियम ब्रांड Lexus को देश में पेश किया है। इसके तहत कंपनी ने भारत में तीन नए मॉडल हाइब्रिड स्‍पोर्ट्स यूटीलिटी व्‍हीकल RX450h, हाइब्रिड सेडान ES300h और स्‍पोर्ट्स यूटीलिटी व्‍हीकल LX450d को लॉन्‍च किया है।

RX450h की कीमत 1.07 करोड़ रुपए (एक्‍स-शोरूम दिल्‍ली), RX FSport की कीमत 1.09 करोड़ रुपए और ES300h की कीमत 55.27 लाख रुपए है। LX450d की कीमत कंपनी बाद में घोषित करेगी।

RX450h

No
No

लेक्‍सस का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला यूरोपियन लग्‍जरी कार कंपनियों मर्सिडीज, बीएमडब्‍ल्‍यू, ऑडी और जेएलआर से होगा। लेक्‍सस के इन नए मॉडल की बिक्री शनिवार से गुरुग्राम, दिल्‍ली, मुंबई और बेंगलुरु के डीलरशिप द्वारा शुरू की जाएगी।

LX450d

No
No

इसके अलावा पांचवीं पीढ़ी की लेक्सस एलएस को भी पेश किया गया। ये मॉडल बिक्री के लिए अगले साल से उपलब्ध होगा। लेक्सस को भारतीय बाजार में लग्जरी ग्राहकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर उतारा गया है। विशेष रूप से उन टोयोटा ग्राहकों के लिए जो उन्नयन करना चाहते हैं।

ES300h

No
No

लेक्सस इंटरनेशनल के अध्यक्ष योशिहिरो सावा ने कहा, टोयोटा द्वारा विनिर्मित कैमरी हाइब्रिड पहले से भारत में है। कई ग्राहक अपग्रेड करना चाहते हैं। ऐसे में यह लेक्सस के भारतीय बाजार में प्रवेश का उचित समय है जिससे ग्राहक अन्य ब्रांडों की ओर न जाएं। उन्‍होंने कहा कि भारत के लग्जरी ग्राहक बढ़ रहे हैं। हमारी भविष्य की रणनीति इस मौके का लाभ उठाने की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा