नई दिल्ली। घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शु्क्रवार को एक एकीकृत ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की है। कोरोना वायरस संकट के चलते शुरू किया गया यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों को वाहन खरीद का एक नया और आरामदायक पूर्ण अनुभव प्रदान करेगा।
Related Stories
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी नई पहल Own Online (ओन ऑनलाइन) के तहत कार ऋण, बीमा, पुरानी कार के बदले नई कार, एसेसरीज और कार खरीदने से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। ग्राहक चार आसान चरणों में घर बैठे कार खरीदने का काम कर सकते हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय नाकरा ने कहा कि कंपनी का कार खरीदने से पहले और बाद की प्रकियाओं का ऑनलाइन समाधान पहले से ही मौजूद है। लेकिन अब इससे जुड़ी अन्य सुविधाओं को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। नाकरा ने कहा कि हाल के समय में सभी श्रेणियों में कार की ऑनलाइन खरीद को काफी पसंद किया गया है। अब हम वाहनों के इस खुदरा बाजार में आ रहे बदलाव के लिए तैयार हैं।
कंपनी ने अपनी इस पहल से देशभर के 270 से अधिक डीलरों और करीब 900 से अधिक बिक्री केंद्रों को जोड़ा है। सभी डीलर न्यूनतम मानवीय संपर्क रखने के साथ-साथ साफ-सफाई इत्यादि के लिए प्रक्रियाओें का नवीनीकरण कर रहे हैं।