1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा ने 30000 रुपए तक बढ़ाए अपनी गाड़ियों के दाम, बुधवार से लागू होंगी बढ़ी हुई कीमतें

महिंद्रा ने 30000 रुपए तक बढ़ाए अपनी गाड़ियों के दाम, बुधवार से लागू होंगी बढ़ी हुई कीमतें

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 30, 2018 02:06 pm IST,  Updated : Jul 30, 2018 02:07 pm IST

पैसेंजर और कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पैसेंजर गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है

Mahindra to rise its passenger vehicle price by 2 percent in August- India TV Hindi
Mahindra to rise its passenger vehicle price by 2 percent in August

नई दिल्ली। पैसेंजर और कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पैसेंजर गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। सोमवार को महिंद्रा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अगस्त की शुरुआत यानि बुधवार से देशभर में उसकी पैसेंजर गाड़ियों के बढ़े हुए दाम लागू हो जाएंगे।

30000 रुपए तक महंगी होंगी महिंद्रा की पैसेंजर गाड़ियां

कंपनी के मुताबिक अगस्त से उसकी पैसेंजर गाड़ियों के दाम में 2 प्रतिशत तक या फिर 30000 रुपए प्रति गाड़ी तक की बढ़ोतरी होगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा में ऑटोमोटिव सेक्टर के प्रेसिडेंट राजन वढेरा के मुताबिक कमोडिटीज की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से कंपनी की लागत बढ़ी है जिस वजह से दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

टाटा और हुंडई भी कर चुके हैं दाम बढ़ाने की घोषणा

महिंद्रा से पहले टाटा मोटर्स और हुंडई भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं। टाटा मोटर्स अगस्त से अपने पैसेंजर वाहनों की कीमतों में 2.2 की वृद्धि करने जा रहा है। हुंडई ने अगस्त से अपनी ग्रांड आई 10 की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा