1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti ने बनाया नया रिकॉर्ड, मुंदड़ा पोर्ट से 10 लाख से अधिक वाहनों का किया निर्यात

Maruti ने बनाया नया रिकॉर्ड, मुंदड़ा पोर्ट से 10 लाख से अधिक वाहनों का किया निर्यात

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 19, 2019 04:13 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 04:13 pm IST

मुंदड़ा कंपनी का दूसरा कार टर्मिनल बंदरगाह है। यहां से निर्यात 2009 में शुरू किया गया था।

Maruti crosses 10-lakh-exports milestone from Mundra Port- India TV Hindi
Maruti crosses 10-lakh-exports milestone from Mundra Port Image Source : MARUTI CROSSES 10-LAKH-EX

नई दिल्‍ली। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने गुरुवार को बताया कि उसने गुजरात के मुंदड़ा बंदरगाह से निर्यात का आकड़ा 10 लाख यूनिट को पार कर गया है। कंपनी ने दस साल पहले यहां से निर्यात शुरू किया था। 125 से अधिक देशों को निर्यात करने के साथ कंपनी का कुल निर्यात आंकड़ा 18 लाख यूनिट को पार कर चुका है।

मारुति सुजुकी इंडिया मुंदड़ा पोर्ट से अपने मॉडल्‍स को लैटिन अम‍ेरिका और यूरोप सहित कई देशों में निर्यात करती है। मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी और सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा कि मुंदड़ा पोर्ट से निर्यात शुरू करने के करीब दस साल में हमनें 10 लाख यूनिट का आंकड़ा हासिल करने में सफलता पाई है।

मुंदड़ा कंपनी का दूसरा कार टर्मिनल बंदरगाह है। यहां से निर्यात 2009 में शुरू किया गया था। मारुति अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में 14 मॉडल का निर्यात करती है। इनमें अल्‍टो के10, सेलेरियो, बलेनो, इग्निस और डिजायर शामिल हैं।

मुंदड़ा पोर्ट पर कंपनी की एक प्री-डिलीवरी इंसपेक्‍शन (पीडीआई) सुविधा के साथ एक स्‍टॉकयार्ड भी है। मुंदड़ा के अलावा, कंपनी मुंबई पोर्ट से भी अपने वाहनों का निर्यात करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा