1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. कोरोना वायरस: मारुति सुजुकी इंडिया ने डीलरों के लिए जारी किए नए मानक परिचालन नियम

कोरोना वायरस: मारुति सुजुकी इंडिया ने डीलरों के लिए जारी किए नए मानक परिचालन नियम

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 06, 2020 01:16 pm IST,  Updated : May 06, 2020 01:16 pm IST

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा कि उनके सभी डीलर ज्यादा संपर्क में आने वाली सभी सतहों समेत अन्य स्थानों की उच्च स्तरीय साफ-सफाई और उन्हें कीटाणुमुक्त बनाना सुनिश्चित कर रहे हैं।

Maruti introduces new norms for dealerships amid COVID-19 pandemic- India TV Hindi
Maruti introduces new norms for dealerships amid COVID-19 pandemic

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने डीलरों के लिए नए ‘मानक परिचालन नियम’ (एसओपी) जारी किए हैं। कंपनी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट को देखते हुए उसने देशभर के डीलरों के लिए यह व्यापक एसओपी तैयार की है। कंपनी ने कहा कि नए एसओपी में ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी शोरूम में उच्चतम स्तर की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इन नियमों को ग्राहकों के साथ की जाने वाली हर तरह की बातचीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बयान के मुताबिक ग्राहक के शोरूम में घुसने से लेकर उसे वाहन की डिलिवरी तक के सभी पक्षों का ध्यान रखते हुए ये नियम बनाए गए हैं। यह सभी मानक प्रक्रियांए वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित हैं। कंपनी ने कहा कि इन एसओपी को लागू करके और स्थानीय राज्य सरकारों से मंजूरी लेने के बाद कंपनी ने अपने डीलर शोरूम खोलने शुरू कर दिए हैं। साथ ही ग्राहकों को कारों की आपूर्ति भी शुरू की है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा कि उनके सभी डीलर ज्यादा संपर्क में आने वाली सभी सतहों समेत अन्य स्थानों की उच्च स्तरीय साफ-सफाई और उन्हें कीटाणुमुक्त बनाना सुनिश्चित कर रहे हैं। कंपनी के देशभर के 1,960 शहरों और कस्बों में 3,080 डीलर शोरूम हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा