1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति सुजुकी ने नए अंदाज के साथ लॉन्‍च की नई डिजायर, कीमत 5.45 लाख रुपए से शुरू

मारुति सुजुकी ने नए अंदाज के साथ लॉन्‍च की नई डिजायर, कीमत 5.45 लाख रुपए से शुरू

 Published : May 16, 2017 02:12 pm IST,  Updated : May 16, 2017 05:06 pm IST

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की थर्ड जनरेशन कार डिजायर (Dzire) को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 5.45 लाख रुपये रखी है

मारुति सुजुकी ने नए अंदाज के साथ लॉन्‍च की नई डिजायर, कीमत 5.45 लाख रुपए से शुरू- India TV Hindi
मारुति सुजुकी ने नए अंदाज के साथ लॉन्‍च की नई डिजायर, कीमत 5.45 लाख रुपए से शुरू

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की थर्ड जनरेशन कार डिजायर (Dzire) को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 5.45 लाख रुपये रखी है जो कि 9.41 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) तक जाती है। यह सुजुकी के नए बी-प्लेटफॉर्म पर बनी है, इसी प्लेटफॉर्म पर नई स्विफ्ट हैचबैक को भी तैयार किया जाएगा।

कंपनी के मुताबिक नई डिजायर को पहले ही 33 हजार बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक उसने डिजायर के लिये करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह चार वेरिएंट एल, वी, जेड और जेड प्लस में पेश की गई है। इसका मुकाबला टाटा टिगॉर, फोर्ड फीगो एस्पायर, होंडा अमेज, फॉक्सवेगन एमियो और हुंडई एक्सेंट से होगा।

मारुति की नई डिजायर में 1.2 लीटर VVT पेट्रोल इंजन 82bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार पेट्रोल इंजन के साथ 22kmpl का माइलेज देती है। वहीं, 1.3 DDiS 190 डीजल इंजन 73bhp की पावर और 189Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन के साथ यह कार 28.40km/l का माइलेज देती है।

तस्वीरों में देखिए फोर्ड की फुल ऑटोमैटिक ड्राइव कार

ford driverless car

ford_fusion_av_01_mr14.jpgIndiaTV Paisa

Mercedes-Benz-F-015-Luxury-IndiaTV Paisa

ford-1IndiaTV Paisa

Capture (12)IndiaTV Paisa

mark_fields_1708_620_446_10IndiaTV Paisa

IMG_6155_0IndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा