1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति का नवरात्रि गोल्‍डन अपॉर्च्‍युनिटी ऑफर, सोने के सिक्‍कों के साथ कार पर 60000 का डिस्‍काउंट

मारुति का नवरात्रि गोल्‍डन अपॉर्च्‍युनिटी ऑफर, सोने के सिक्‍कों के साथ कार पर 60000 का डिस्‍काउंट

 Published : Mar 24, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 04:54 pm IST

आप भी अगर मारुति कारों के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। मारुति सुजुकी फाइनेंशियल ईयर खत्‍म होने से पहले नवरात्रि में सबसे बड़ा ऑफर लेकर आई है। इसके तहत कंपनी की विभिन्‍न करों पर 57000 रुपए तक के लाभ मिल रहे हैं।

maruti- India TV Hindi
maruti

आप भी अगर मारुति कारों के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। मारुति सुजुकी फाइनेंशियल ईयर खत्‍म होने से पहले नवरात्रि में सबसे बड़ा ऑफर लेकर आई है। इसके तहत कंपनी की विभिन्‍न करों पर 57000 रुपए तक के लाभ मिल रहे हैं। साथ ही नवरात्रि के अवसर पर कंपनी की ओर से सोने का सिक्‍का मुफ्त मिल रहा है। लेकिन यहां ध्‍यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर 25 मार्च यानि कि रविवार तक ही मान्‍य है। ऐसे में यदि आप कम कीमत में मारुति की कार खरीदना चाहते हैं तो आपको लिए यह आखिरी बेहतरीन मौका हो सकता है।

मारुति सुजुकी ने नवरात्रि के अवसर पर गोल्‍डन अपॉर्च्‍यूनिटी ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 5000 रुपए तक का सोना हासिल करने का मौका मिल रहा है। ऑफर की बात करें तो मारुति की सबसे सस्‍ती कार अल्‍टो 800 पर कंपनी 50000 रुपए का डिस्‍काउंट दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को 3000 रुपए का सोना भी सुनिश्चित उपहार के रूप में मिल रहा है। इसके अलावा अल्‍टो के10 पर कंपनी 57000 रुपए के लाभ प्रदान कर रही है। यहां पर भी कंपनी 3000 रुपए का सोना मुफ्त दे रही है। इसके अलावा मारुति की सबसे बेहतरीन कारों में से एक सेलेरियो की बात करें तो यहां पर ग्राहकों को 50000 रुपए की बचत करने का मौका मिल रहा है। यहां भी सुनिश्चित उपहार के रूप में ग्राहकों को 3000 रुपए का सोना मिल रहा है।

आखिर में कंपनी की सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक वैगनआर पर भी कंपनी भारी डिस्‍काउंट दे रही है। इस पर कंपनी की ओर से 55000 रुपए की बचत का ऑफर मिल रहा है। इसके साथ सबसे अधिक यानि कि 5000 रुपए का सोना जीतने का मौका मिल रहा है। कंपनी के अब कंपनी के सभी वाहन सैन्‍य कर्मियों के लिए सीएसडी कैंटीन में उपलब्‍ध है। इन सभी फायदों के अतिरिक्‍त सरकारी एवं कॉरपोरेट कंपनियों के कर्मचारियों को कंपनी की ओर से 5100 रुपए का अतिरिक्‍त डिस्‍काउंट भी मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा