1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मर्सिडीज बेंज की जून तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री, तीन महीने में बेचीं 3521 कारें

मर्सिडीज बेंज की जून तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री, तीन महीने में बेचीं 3521 कारें

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 07, 2017 05:02 pm IST,  Updated : Jul 07, 2017 05:02 pm IST

जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने अप्रैल-जून तिमाही में 3,521 कारों की किसी एक तिमाही में अब तक की सबसे बेहतर बिक्री होने का दावा किया।

मर्सिडीज बेंज की जून तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री, तीन महीने में बेचीं 3521 कारें- India TV Hindi
मर्सिडीज बेंज की जून तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री, तीन महीने में बेचीं 3521 कारें

नई दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने अप्रैल-जून तिमाही में 3,521 कारों की किसी एक तिमाही में अब तक की सबसे बेहतर बिक्री होने का दावा किया है। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में हुई बिक्री के मुकाबले कंपनी ने 18 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है।

कंपनी ने पिछले साल अप्रैल-जून अवधि में 2,975 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने इस साल जनवरी से जून अवधि में रिकॉर्ड 7,171 वाहनों की बिक्री की है, जो कि एक साल पहले की इसी अवधि में हुई 6,597 वाहनों के मुकाबले 8.7 प्रतिशत अधिक है।

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ रोलैंड फॉल्‍गर ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा, भारत के लक्जरी कार बाजार में हमने अपनी नेतृत्व की स्थिति बनाए रखी है। इस बिक्री से हमारी ग्राहक केंद्रित बिक्री रणनीति को और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाली तिमाहियों में भी अपनी आर्थकि वृद्धि की इस रफ्तार को बरकरार रखते हुए बाजार में अग्रणी स्थिति को बनाए रखेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा