1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Mercedes Benz ने घटाई कार की कीमत, 2.5 लाख रुपए सस्‍ती हुई E400 कैब्रियोलेट

Mercedes Benz ने घटाई कार की कीमत, 2.5 लाख रुपए सस्‍ती हुई E400 कैब्रियोलेट

 Published : Nov 10, 2016 03:54 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 03:54 pm IST

जर्मन कार कंपनी Mercedes Benz ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपनी कार E400 कैब्रियोलेट की कीमत 2.5 लाख रुपए घटा दी है।

Mercedes Benz ने घटाई कार की कीमत, 2.5 लाख रुपए सस्‍ती हुई E400 कैब्रियोलेट- India TV Hindi
Mercedes Benz ने घटाई कार की कीमत, 2.5 लाख रुपए सस्‍ती हुई E400 कैब्रियोलेट

नई दिल्‍ली। जर्मन कार कंपनी Mercedes Benz ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपनी कार की कीमत 2.5 लाख रुपए घटा दी है। कंपनी ने यह कमी अपनी E400 कैब्रियोलेट कार की कीमतों में की है।

Mercedes Benz E400 कैब्रियोलेट फिलहाल 78.5 लाख रुपए में उपलब्‍ध थी। जिसकी कीमत अब घटकर 76 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रह गई है।

तस्वीरों में देखिए मर्सिडीज A क्लास

mercedes benz A class

indiatvpaisamercedes (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (5)IndiaTV Paisa

जानिए क्‍या हैं इसकी स्‍पेसिफिकेशंस

  • E400 कैब्रियोलेट में 3.0 लीटर का V6 पेट्रोल इंजन लगा है।
  • इसकी पावर 333 PS और टॉर्क 480 NM है।
  • इस कार में इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।
  • 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में 5.3 सेकंड का समय लगता है।
  • यह एक कन्‍वर्टिबल कार है, जिसमें एक सॉफ्ट टॉप दिया गया है।
  • इसकी छत को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर खोला और बंद किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Mercedes-Benzने लॉन्‍च की मेड इन इंडिया कार GLC Class, कीमत 47.90 लाख से शुरू

  • छत को खुलने और बंद होने में 20 सेकंड का समय लगता है।
  • इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें, एलईडी टेललैंप्स, 17 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे।
  • इसमें 7 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम है, जो नेविगेशन, ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट करता है।
  • मनोरंजन के लिए इसमें हरमन का 610 वॉट का 14 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम लगा है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा