1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टोयोटा बुधवार को लॉन्च करेगी नई कोरोला एल्टिस, कीमत 15 से 20 लाख रुपए के बीच

टोयोटा बुधवार को लॉन्च करेगी नई कोरोला एल्टिस, कीमत 15 से 20 लाख रुपए के बीच

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 14, 2017 08:36 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 08:36 pm IST

टोयोटा कोरोला एल्टिस का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्चिंग के लिए तैयार है, इसे कल यानी 15 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। कीमत 20 लाख तक रहने की संभावना है।

टोयोटा बुधवार को लॉन्च करेगी नई कोरोला एल्टिस, कीमत 15 से 20 लाख रुपए के बीच- India TV Hindi
टोयोटा बुधवार को लॉन्च करेगी नई कोरोला एल्टिस, कीमत 15 से 20 लाख रुपए के बीच

नई दिल्ली। टोयोटा कोरोला एल्टिस का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्चिंग के लिए तैयार है, संभावना है कि इसे बुधवार (15 मार्च) को लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला हुंडई एलांट्रा और स्कोडा ऑक्टाविया से होगा। कारोला एल्टिस फेसलिफ्ट की कीमत 15 लाख से 20 लाख रूपए के बीच होगी।

लॉन्च होगा पेट्रोल और डीजल वर्जन 

  • नई टोयोटा कोरोला एल्टिस में मौजूदा मॉडल वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे।
  • पेट्रोल वर्जन में 1.8 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 140 पीएस की पावर और 173 एनएम का टॉर्क देगा।
  • पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
  • डीजल वर्जन में 1.4 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 88 पीएस की पावर और 205 एनएम का टॉर्क देगा।
  • डीजल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

दमदार फीचर्स से लैस

  • नई टोयोटा कोरोला एल्टिस के डिजायन में कई अहम बदलाव हुए हैं।
  • इसमें आगे और पीछे की तरफ नया बंपर दिया गया है।
  • इसकी आगे वाली ग्रिल भी नई है, आगे और पीछे की लाइटों में भी बदलाव हुए हैं।
  • केबिन में भी कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे।
  • हुंडई एलांट्रा से मुकाबले को देखते हुए नई कोरोला एल्टिस का केबिन भी ज्यादा प्रीमियम और कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर से लैस होगा।

Toyota ला रही है Vios

  • टोयोटा जल्द ही अपनी कार विओस को भारतीय कार बाजार में लाने जा रहा है।
  • कंपनी भारत में इस कार की पहली झलक 2018 के ऑटोएक्सपो में दिखाएगी और उसके दो महीने बाद इसके लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • यह कार भारतीय बाजार में एक नया मॉडल होगी, वहीं दुनियाभर की सिडान कार्स की लिस्ट में इसे खासा शुमार किया जाता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा