1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. निसान लाया ‘बिगेस्‍ट दिवाली कार्निवल’, कार की खरीद पर जीत सकते हैं 4 करोड़ तक का कैशबैक

निसान लाया ‘बिगेस्‍ट दिवाली कार्निवल’, कार की खरीद पर जीत सकते हैं 4 करोड़ तक का कैशबैक

 Published : Oct 03, 2017 08:15 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 08:15 pm IST

निसान ने दिवाली के अवसर पर कंपनी ने ‘बिगेस्‍ट दिवाली कार्निवल’ शुरू किया है। इसमें कंपनी निसान और डेटसन की कारों पर 4 करोड़ रुपए का कैशबैक ऑफर कर रही है।

निसान लाया ‘बिगेस्‍ट दिवाली कार्निवल’, कार की खरीद पर जीत सकते हैं 4 करोड़ तक का कैशबैक- India TV Hindi
निसान लाया ‘बिगेस्‍ट दिवाली कार्निवल’, कार की खरीद पर जीत सकते हैं 4 करोड़ तक का कैशबैक

नई दिल्‍ली। दिवाली से पहले हर ओर से ऑफर्स की भरमार हो रही है। ऐसे में कार कंपनियां कैसे पीछे रह सकती हैं। जापानी कंपनी निसान भी शानदार ऑफर लेकर आई है। दिवाली के अवसर पर कंपनी ने ‘बिगेस्‍ट दिवाली कार्निवल’ शुरू किया है। इसमें कंपनी निसान और डेटसन की कारों पर 4 करोड़ रुपए का कैशबैक ऑफर कर रही है। आपको बता दें कि कंपनी का यह ऑफर 7 अक्‍टूबर से शुरू होगा। आप 10 अक्‍टूबर तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को निसान की कारों पर 50 हजार रुपए तक के लाभ और डेटसन की कारों पर 15000 रुपए के लाभ मिल रहे हैं।

इस ऑफर के संबंध में निसान मोटर इंडिया के सेल्‍स एवं मार्केटिंग हैड जैरोम साइगोट ने बताया कि दिवाली के अवसर पर कंपनी पहली बार सबसे बड़े ऑफर लेकर आई है। यहां पर कंपनी 4 करोड़ रुपए तक के कैशबैक ऑफर कर रही है। ग्राहकों को यह लाभ निसान की सभी कारों जैसे एसयूवी टैरानो, सेडान कार सनी और हैचबैक कार माइक्रा पर मिलेगी। इसके साथ ही ग्राहक डेटसन गो, डेटसन गो प्‍लस और डेटसन रेडी गो के 800 सीसी एवं 1 लीटर वाले वेरिएंट पर भी इस कैशबैक सहित दूसरे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

कैशबैक स्‍कीम के साथ ही ग्राहकों को कई और भी ऑफर मिल रहे हैं। निसान की कारों की बात करें तो यहां पर 50 हजार रुपए तक के लाभ मिल रहे हैं। इसमें फ्री इंश्‍योरेंस के साथ 30000 रुपए तक का एक्‍सचेंज बोनस भी शामिल हैं। वहीं डेटसन कारों की बात करें तो कंपनी 15,000 तक के लाभ इस ऑफर के दौरान दे रही है। इसके अलावा कंपनी की ओर से कार फाइनेंस करवाने पर 7.99 फीसदी ब्‍याज की रियायती दर पर कार लोन ले सकते हैं। कंपनी सरकारी कर्मचारियों को भी खास ऑफर दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा