1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. भारत में रेनॉल्‍ट ने 1.75 लाख क्विड कार की बिक्री की, 2 साल में हासिल किया ये मुकाम

भारत में रेनॉल्‍ट ने 1.75 लाख क्विड कार की बिक्री की, 2 साल में हासिल किया ये मुकाम

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 25, 2017 04:45 pm IST,  Updated : Jul 25, 2017 05:01 pm IST

हाल ही में माल एवं सेवाकर जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद इस रेनॉल्‍ट क्विड की कीमत में 5,200 से 29,500 रुपये तक की कमी आई है

भारत में रेनॉल्‍ट ने 1.75 लाख क्विड कार की बिक्री की, 2 साल में हासिल किया ये मुकाम- India TV Hindi
भारत में रेनॉल्‍ट ने 1.75 लाख क्विड कार की बिक्री की, 2 साल में हासिल किया ये मुकाम

नई दिल्ली। रेनॉल्‍ट इंडिया के शुरुआती मॉडल क्विड की देश में अब तक 1.75 लाख इकाइयां बिकी हैं। कंपनी ने इसे सितंबर 2015 में बाजार में उतारा था। हाल ही में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था लागू होने के बाद इस रेनॉल्‍ट क्विड की कीमत में 5,200 से 29,500 रुपए  तक की कमी आई है, जो राज्यों और वैरिएंट पर निर्भर करती है। अब दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 2.62 लाख रुपए है।

कंपनी के भारत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने कहा कि रेनॉल्‍ट क्विड भारत में सबसे प्रतिस्पर्धी हैचबैक कारों में से एक बन गई है। इसकी पेशकश से अब तक इसकी 1.75 लाख से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं। क्विड की लॉन्चिंग के समय इसे मारुति अल्टो 800 का प्रतिस्‍पर्धी माना जा रहा था, लेकिन अल्टो अब भी देश में पहले नंबर की कार बनी हुई है, हर साल देश में 2 लाख से अधिक अल्टो कारें बिक जाती हैं।

2015 में पहली बार सकड़ों पर उतरी क्विड को पिछले साल ही 1.0 लीटर इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। 1.0 लीटर क्विड 68 पीएस की शानदार पावर जेनेरेट करती है, वहीं इसका टॉर्क 91 एनएम है। कंपनी के मुताबिक मैनुअल क्विड 23.01 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक क्विड 24.04 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा