1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बदलने वाली है दमदार एसयूवी रेनो डस्‍टर, फ्रेंकफर्ट मोटर शो से पहले जारी हुआ फर्स्‍ट लुक

बदलने वाली है दमदार एसयूवी रेनो डस्‍टर, फ्रेंकफर्ट मोटर शो से पहले जारी हुआ फर्स्‍ट लुक

 Published : Aug 30, 2017 08:26 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 08:27 pm IST

लोकप्रिय एसयूवी रेनो डस्‍टर को लंबे समय से पुराने लुक में दखते हुए बोर हो गए हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। आपकी पसंदीदा एसयूवी डस्‍टर अब बदलने जा रही है।

बदलने वाली है दमदार एसयूवी रेनो डस्‍टर, फ्रेंकफर्ट मोटर शो से पहले जारी हुआ फर्स्‍ट लुक- India TV Hindi
बदलने वाली है दमदार एसयूवी रेनो डस्‍टर, फ्रेंकफर्ट मोटर शो से पहले जारी हुआ फर्स्‍ट लुक

नई दिल्‍ली। लोकप्रिय एसयूवी रेनो डस्‍टर को लंबे समय से पुराने लुक में देखते हुए बोर हो गए हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। आपकी पसंदीदा एसयूवी डस्‍टर अब बदलने जा रही है। नई डस्‍टर को अगले महीने जर्मनी के फ्रेंकफर्ट मोटर शो-2017 में लॉन्‍च किया जाना है। इससे पहले रेनो के स्वामित्व वाली रोमानिया की कंपनी डासिया ने नई डस्टर का फर्स्‍ट लुक पेश कर दिया है। फर्स्ट लुक को देखते हुए पता चलता है कि कंपनी डस्‍टर को लेकर बड़े मेकओवर की तैयारी में है। डस्‍टर के फ्रंट में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि कितनी बदलने जा रही है आपकी डस्‍टर।

ऑनलाइन कार मैगजीन कार देखो डॉट कॉम के मुताबिक नई डस्टर के डिजायन में कई अहम बदलाव किए गए हैं। नई डस्‍टर को सामने से देखें तो यहां पर नई क्रोम ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके साथ ही डस्‍टर का नया लोगो भी दिखाई दे रहा है। इसके अलावा थ्री-बेरल हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग लाइटें, बोनट पर स्पोर्टी कर्व लाइनें और बड़ी स्किड प्लेट दी गई है। इसके साथ ही नई डस्‍टर में 17 इंच के नए अलॉय व्हील मिलेंगे। जिससे हर तरह के सर्फेस में डस्‍टर को चलाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा यहां पर एल्युमिनियम रूफ बार, ब्लैक विंग आर्च और कर्व लाइनें दी गई हैं। पीछे से देखें तो डस्‍टर की टेल लैंप में भी बदलाव किए गए हैं। चौड़ी स्किड प्लेट के साथ स्टेन-क्रोम फिनिशिंग भी मिलेगी।

अभी कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि नई डस्‍टर में मौजूदा इंजन को जारी रखा जा सकता है। भारत की बात करें तो यहां पर पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, जो 106 पीएस की पावर देता है। वहीं इसका टॉर्क 142 न्‍यूटन मीटर का है। वहीं इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन भी दिया गया है। यह इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ आता है। इसमें एक इंजन 85 पीएस की पावर देता है वहीं इसका टॉर्क 200 न्‍यूटन मीटर का है। जबकि दूसरा इंजन 110 पीएस की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क 245 न्‍यूटन मीटर का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा