1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सुजुकी की नई क्रूजर बाइक Intruder 150 हुई लॉन्च, जानिए क्या है कीमत

सुजुकी की नई क्रूजर बाइक Intruder 150 हुई लॉन्च, जानिए क्या है कीमत

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 07, 2017 12:53 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 03:48 pm IST

सुजुकी ने Intruder 150 का दिल्ली में एक्सशोरूम प्राइस 98,340 रुपए निर्धारित किया है। इसका इंजन 14.6 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

सुजुकी की नई क्रूजर बाइक Intruder 150 हुई लॉन्च, जानिए क्या है कीमत?- India TV Hindi
सुजुकी की नई क्रूजर बाइक Intruder 150 हुई लॉन्च, जानिए क्या है कीमत?

नई दिल्ली। जापान की ऑटो कंपनी सुजुकी के भारत में मोटरसाइकिल डिविजन सुजुकी मोटरसाइकल्स इंडिया ने आज अपनी नई क्रूजर बाइक Intruder 150 को लॉन्च किया है। यह बाइक Bajaj Avenger 150 को टक्कर दे सकती है। Intruder 150 को सुजुकी के पिछले मॉडल Gixxer 150 का अपडेटिज वर्जन माना जा रहा है क्योंकि इसके इंजन की क्षमता भी लगभग वैसी ही है जैसी Gixxer के इंजन की है।

Intruder 150 का वजन Gixxer 150 के वजन से करीब 8 किलोग्राम अधिक है, इसमें Gixxer के मुकाबले ज्यादा बड़ा एयरबॉक्स और ज्यादा बेहतर डिजायन किया हुआ एक्जॉस्ट सिस्टम है। ऐसा माना जा रहा है कि Intruder 150 का मुकाबले Bajaj Avenger 150 से हो सकता है, Bajaj Avenger 150 का दिल्ली में एक्सशोरूम प्राइज 87,738 रुपए है। इस सेग्मेंट में अभी तक Bajaj Avenger सबसे ज्यादा बिकने वाली  बाइक है।

सुजुकी ने Intruder 150 का दिल्ली में एक्सशोरूम प्राइस 98,340 रुपए निर्धारित किया है। इसका इंजन 14.6 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 5 स्पीड मैनुअल गियर दिए हुए हैं साथ में दोनो टायरों के साथ डिस्क ब्रेक सिस्टम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा