1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स की कारें अगले हफ्ते से होंगी महंगी, कीमत वृद्धि को लेकर कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

टाटा मोटर्स की कारें अगले हफ्ते से होंगी महंगी, कीमत वृद्धि को लेकर कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 28, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Jul 28, 2021 01:56 pm IST

टाटा मोटर्स अगले सप्ताह से अपने यात्री वाहनों की पूरी श्रृंखला की कीमतों में वृद्धि करने की योजना बना रही है।

टाटा मोटर्स की कारें...- India TV Hindi
टाटा मोटर्स की कारें अगले हफ्ते से होंगी महंगी, कीमत वृद्धि को लेकर कंपनी ने किया बड़ा ऐलान  Image Source : TATA MOTORS

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स अगले सप्ताह से अपने यात्री वाहनों की पूरी श्रृंखला की कीमतों में वृद्धि करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इस्पात और दूसरी कीमती धातुओं सहित कच्चे माल की खरीद लागत में बढ़ोतरी के चलते कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। टाटा मोटर्स घरेलू बाजार में टियागो, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसे यात्री वाहनों को बेचती है। 

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष, यात्री वाहन व्यापार इकाई (पीवीबीयू) शैलेश चंद्र ने बताया, ‘‘हमने पिछले एक साल में इस्पात और कीमती धातुओं के दाम में बेहद तेज वृद्धि देखी है। पिछले एक साल में जिंस की कीमतों में वृद्धि का वित्तीय प्रभाव हमारे राजस्व पर 8-8.5 प्रतिशत तक है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी ने अब तक कच्चे माल की लागत में वृद्धि का केवल एक छोटा सा हिस्सा ही ग्राहकों पर डाला है। 

चंद्रा ने कहा, ‘‘हमने ग्राहकों पर सिर्फ 2.5 प्रतिशत भार डाला है, और शोरूम कीमत के आधार पर यह लगभग तीन प्रतिशत होगा। इसलिए कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के मुकाबले यह बेहद कम है।’’ उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स ग्राहकों पर मल्य वृद्धि का भार नहीं डालना चाहती थी, इसलिए विभिन्न पहलों के जरिए कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी को कम करने के प्रयास किए गए। 

चंद्रा ने कहा, ‘‘लेकिन अंतर अभी भी बाकी है और जरूरी वस्तुओं की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं। इसलिए अब हम अगले सप्ताह से कीमतों में बढ़ोतरी करने को मजबूर हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा