1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सिर्फ 1 रुपए में घर ले जा सकते हैं टाटा की टियागो, टिगोर और हैक्‍सा, कंपनी लाई साल के सबसे बड़े ऑफर

सिर्फ 1 रुपए में घर ले जा सकते हैं टाटा की टियागो, टिगोर और हैक्‍सा, कंपनी लाई साल के सबसे बड़े ऑफर

 Published : Nov 11, 2017 06:01 pm IST,  Updated : Nov 11, 2017 06:01 pm IST

टाटा मोटर्स पर साल के सबसे बेहतरीन ऑफर मिल रहे हैं। अब आप सिर्फ 1 रुपए में टाटा की कार घर ला सकते हैं। इसके अलावा आपको 1 रुपए में इंश्योरेंस मिल रहा है।

सिर्फ 1 रुपए में घर ले जा सकते हैं टाटा की टियागो, टिगोर और हैक्‍सा, कंपनी लाई साल के सबसे बड़े ऑफर- India TV Hindi
सिर्फ 1 रुपए में घर ले जा सकते हैं टाटा की टियागो, टिगोर और हैक्‍सा, कंपनी लाई साल के सबसे बड़े ऑफर

नई दिल्‍ली। टाटा की कार खरीदने जा रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है। टाटा मोटर्स अपनी सभी कारों पर शानदार ऑफर लेकर आई है। अब आप सिर्फ 1 रुपए में टाटा की कार घर ला सकते हैं। इसके अलावा आपको 1 रुपए में इंश्योरेंस का ऑफर भी कंपनी की ओर से मिल रहा है। इसके लिए कंपनी मेगा ऑफर मैक्‍स सेलिब्रेशन ऑफर की शुरूआत की है। यह ऑफर 25 नवंबर तक जारी रहेगा।

टाटा मोटर्स का यह ऑफर 2017 में लॉन्‍च हुई हैक्‍सा और टिगोर के साथ पिछले साल बाजार में आई टियागो पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा जेस्‍ट और सफारी स्‍टॉर्म पर भी कंपनी ऑफर दे रही है। पहले 1 रुपए के ऑफर की बात करें तो यहां पर कार की एक्‍सशोरूम कीमत पर 1 रुपए डाउन पेमेंट का ऑफर मिल रहा है। वहीं 1 रुपए का इंश्योरेंस ऑफर टियागा, टिगोर डीजल और हैक्‍सा एक्‍सई पर लागू है, ऑफर 25 नवंबर तक ही लागू है।

वहीं कंपनी कारों पर डिस्काउंट भी दे रही है। हैक्‍सा पर यह डिस्काउंट 75000, टिगोर पर 25000 रुपए, जेस्‍ट पर 57500 और स्‍टॉर्म पर 72500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही टियागो पर कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इन ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ 1 रुपए में इंश्योरेंस और एक्‍सचेंज बोनस शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा