1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स की दूसरी तिमाही में कुल वैश्विक थोक बिक्री में 24 प्रतिशत की वृद्धि

टाटा मोटर्स की दूसरी तिमाही में कुल वैश्विक थोक बिक्री में 24 प्रतिशत की वृद्धि

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 11, 2021 10:37 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 10:37 pm IST

टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) सहित समूह की वैश्विक थोक बिक्री वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई- सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 2,51,689 इकाई रही।

टाटा मोटर्स की दूसरी तिमाही में कुल वैश्विक थोक बिक्री में 24 प्रतिशत की वृद्धि- India TV Hindi
टाटा मोटर्स की दूसरी तिमाही में कुल वैश्विक थोक बिक्री में 24 प्रतिशत की वृद्धि Image Source : TATA

नयी दिल्ली: टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) सहित समूह की वैश्विक थोक बिक्री वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई- सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 2,51,689 इकाई रही। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 89,055 इकाई रही।

यह वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में हुई बिक्री से 57 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सभी यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 11 प्रतिशत बढ़कर 1,62,634 इकाई रही। सितंबर तिमाही में जेएलआर की वैश्विक बिक्री 78,251 वाहनों की रही। इसमें जगुआर की 13,944 इकाइयां और लैंड रोवर की 64,307 इकाइयां शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा