1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Motors ने बनाई 1000वीं नेक्‍सॉन ईवी, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ रही है मांग

Tata Motors ने बनाई 1000वीं नेक्‍सॉन ईवी, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ रही है मांग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 19, 2020 10:16 am IST,  Updated : Aug 19, 2020 10:16 am IST

बैटरी और मोटर पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है। नेक्सॉन ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए से शुरू होती है।

Tata Motors rolls out 1000th Nexon EV - India TV Hindi
Tata Motors rolls out 1000th Nexon EV  Image Source : HT AUTO

नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स ने अपनी प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सॉन ईवी की 1000वीं इकाई मंगलवार को पेश की। इस मॉडल को छह माह पहले जनवरी में बाजार में उतारा गया था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नेक्सॉन ईवी को उसके पुणे स्थित संयंत्र में बनाया जा रहा है।

कंपनी के यात्री वाहन कारोबार के अध्यक्ष शैलेष चंद्र ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर स्वीकार्यता बढ़ रही है। हमें देश के सभी इलाकों में लोगों की रुचि दिखाई दे रही है। कोविड-19 जैसे संकटपूर्ण हालातों के बावजूद छोटी सी अवधि में 1,000वीं नेक्सॉन ईवी का बाजार में आना ई-वाहनों को लेकर ग्राहकों के बढ़ते रूझान को दिखाता है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ई-वाहन श्रेणी में नेक्सॉन की बाजार हिस्सेदारी 62 प्रतिशत रही।

कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर उसकी इलेक्ट्रिक कार 312 किलोमीटर तक चलती है। टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने के लिए ओनरशिप की जगह यूजरशिप के लिए ईवी सब्‍सक्रिप्‍शन मॉडल लॉन्‍च किया है। नेक्‍सॉन ईवी तीन कलर ऑप्‍शन में उपलब्‍ध है और यह 60 मिनट फास्‍ट चार्ज ऑप्‍शन प्रदान करती है। इसकी बैटरी और मोटर पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है। नेक्‍सॉन ईवी की एक्‍स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए से शुरू होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा