1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सिर्फ 11 हजार रुपए में बुक करवा सकते हैं टाटा नेक्‍सन, 11 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

सिर्फ 11 हजार रुपए में बुक करवा सकते हैं टाटा नेक्‍सन, 11 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

 Published : Sep 06, 2017 07:29 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 07:29 pm IST

टाटा की नई एसयूवी नेक्‍सन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। अगले हफ्ते से टाटा मोटर्स इस कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी की बुकिंग शुरू होने जा रही है।

सिर्फ 11 हजार रुपए में बुक करवा सकते हैं टाटा नेक्‍सन, 11 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग- India TV Hindi
सिर्फ 11 हजार रुपए में बुक करवा सकते हैं टाटा नेक्‍सन, 11 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्‍ली। टाटा की नई एसयूवी नेक्‍सन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। अगले हफ्ते से टाटा मोटर्स इस कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी की बुकिंग शुरू होने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि नेक्‍सन की बुकिंग 11 सितंबर से शुरू की जा रही है। ग्राहक सिर्फ 11000 रुपए देकर इस नई कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी की बुकिंग करवा सकते हैं। टाटा मोटर्स के प्रसिडेंट (पैसेंजर व्‍हीकल बिजनेस) मयंक पारीक ने कहा है,नेक्सॉन के साथ हमने भारत के तेजी से बढ़ते एसयूवी सेगमेंट में नये मानक तय किए हैं। भारतीय बाजार में नेक्सॉन का मुकाबला मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, होंडा डब्ल्यूआर वी, हुंडई क्रेटा से होगा। इन सभी कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी की कीमत 7.1 लाख रुपए से 14 लाख रुपए के बीच है।

भारतीय बाजार के जिस कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में नेक्‍सन कदम रखने जा रही है, वहां कॉम्‍पटीशन पह से ही बहुत ज्यादा है। भारतीय बाजार में फोर्ड की ईकोस्‍पोर्ट और मारुति की विटारा ब्रेजा पहले से ही अच्‍छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में टाटा मोटर्स की यह पहली कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी नेक्‍सन इस मार्केट में अपने लिए कैसे जगह बना पाएगी यह देखना होगा। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 6.5 लाख रुपए से 9.5 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्‍सी J7+ के स्‍पेसिफि‍केशंस हुए लीक, डुअल कैमरा जैसे फीचर्स से होगा लैस

टाटा मोटर्स नेक्‍सन के इंजन और अन्‍य स्‍पेसिफिकेशंस से पहले ही पर्दा उठा चुका है। नेक्सन में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उपलब्‍ध होगी। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन आएगा, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर मिलेगा, जो 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े होंगे, जो अगले पहियों पर पावर सप्लाई करेंगे। इसके अलावा कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि इस साल नेक्‍सन के सिर्फ मैनुअल वेरिएंट ही पेश किए जाएंगे। इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट अगले साल अप्रैल से उपलब्‍ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा