1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति की नई डिजायर खरीदने के लिए करना होगा 3 महीने का इंतजार, 51000 के पार पहुंची बुकिंग

मारुति की नई डिजायर खरीदने के लिए करना होगा 3 महीने का इंतजार, 51000 के पार पहुंची बुकिंग

 Published : Jun 26, 2017 04:15 pm IST,  Updated : Jun 26, 2017 04:15 pm IST

अगर आप आज शोरूम पर डिजायर खरीदने जाते हैं तो कार के लिए आपको 3 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। इसकी बुकिंग 51,000 के पार पहुंच गई है।

मारुति की नई डिजायर खरीदने के लिए करना होगा 3 महीने का इंतजार, 51000 के पार पहुंची बुकिंग- India TV Hindi
मारुति की नई डिजायर खरीदने के लिए करना होगा 3 महीने का इंतजार, 51000 के पार पहुंची बुकिंग

नई दिल्‍ली। मारुति सुजुकी की नई सेडान डिजायर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। क्‍योंकि अगर आप आज शोरूम पर डिजायर खरीदने जाते हैं तो कार की चाबी आपके हाथ में आने के लिए आपको 3 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने हाल ही में इस कार को भारत में लॉन्‍च किया था। लेकिन कम ही समय में इसकी बुकिंग 51,000 के पार पहुंच गई है।

ये हैं डिजायर के फीचर्स

इससे पहले कंपनी ने कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी विटारा और प्रीमियम हैचबैक बलेनो को भारतीय बाजार में उतारा था। लेकिन लॉन्‍चिंग के बाद से ही दोनों कारों पर भारी वेटिंग पीरिएड चल रहा है। दिल्‍ली के मारुति शोरूम की बात करें तो यहां बलेनो के लिए 20 महीने तक के लिए वेटिंग दी जा रही है। वहीं विटारा ब्रेजा पर 6 महीने से ज्‍यादा की वेटिंग चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा