1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. फॉक्सवेगन ने 26 लाख रुपए में उतारी POLO GTI , भारत में बिकेंगी सिर्फ 99 कारें

फॉक्सवेगन ने 26 लाख रुपए में उतारी POLO GTI , भारत में बिकेंगी सिर्फ 99 कारें

 Published : Nov 03, 2016 04:31 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 04:31 pm IST

फॉक्‍सवेगन ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार POLO GTI कार लॉन्‍च कर दी है। भारत में पालो के 3 दरवाजे वाले लक्‍जीरियस वर्जन की कीमत 25.99 लाख रुपए रखी गई है।

फॉक्सवेगन ने 26 लाख रुपए में उतारी POLO GTI , भारत में बिकेंगी सिर्फ 99 कारें- India TV Hindi
फॉक्सवेगन ने 26 लाख रुपए में उतारी POLO GTI , भारत में बिकेंगी सिर्फ 99 कारें

नई दिल्‍ली। दुनिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी फॉक्‍सवेगन ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार POLO GTI कार लॉन्‍च कर दी है। भारत में पालो के 3 दरवाजे वाले लक्‍जीरियस वर्जन की कीमत 25.99 लाख रुपए रखी गई है।

कंपनी ने घोषणा की है कि यह लिमिटेड एडिशन कार है, जिसकी सिर्फ 99 यूनिट भारत में बेची जाएंगी

इस कार में पोलो सीरीज के सबसे दमदार 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्‍तेमाल किया गया है। POLO GTI  की टॉप स्पीड 233 किलोमीटर प्रति घंटा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 7.2 सेकंड का समय लगता है

यह भी पढ़ें : फॉक्‍सवेगन ने भारतीय बाजार में उतारा Polo का नया वर्जन All Star, कार में मिलेंगे कई नए फीचर्स

तस्वीरों में देखिए ऑटोमैटिक हैचबैक गाड़ियां

automatic hatchback cars 3 lac-10lac

Maruti-BalenoIndiaTV Paisa

Polo-GTIndiaTV Paisa

Tata-NanoIndiaTV Paisa

Hyundai-i-10IndiaTV Paisa

Ford-FigoIndiaTV Paisa

जानिए क्‍या हैं इसकी पावर स्‍पेसिफिकेशंस

  • POLO GTI में 1.8 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है।
  • जो 192 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।
  • इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है।
  • इसकी टॉप स्पीड 233 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 7.2 सेकंड का समय लगता है।

यह भी पढ़ें : ऑटोमैटिक Hyundai elite i20 का मुकाबला बलेनो, जैज़ और पोलो से, जानिए कौन है बेहतर

डिजाइन और इंटीरियर

  • डिजायन के मामले में POLO GTI काफी शार्प और आकर्षक है।
  • इसके आगे की तरफ हनीकॉम्ब ग्रिल लगी है, जिस पर जीटीआई की बैजिंग दी गई है।
  • ग्रिल के दोनों और फुल एलईडी हैडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग लाइट दी गई है।
  • इन पर रेड कलर की हाइलाइट का इस्तेमाल हुआ है। इसका फ्रंट बम्पर भी काफी स्टाइलिश है।
  • साइड में 16 इंच के ‘सलवाडोर’ अलॉय व्हील लगे हैं।
  • पीछे की तरफ ड्यूल एग्जॉस्ट दिया गया है, जो क्रोम फिनिश के साथ है।
  • स्पोर्टी फेब्रिक अपहोल्स्ट्री समेत केबिन में भी कई जगह रेड कलर हाइलाइट का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा