1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हमें चीन के साथ व्यापार जारी रखना चाहिए: राजीव बजाज

हमें चीन के साथ व्यापार जारी रखना चाहिए: राजीव बजाज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 27, 2021 10:57 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 11:37 pm IST

बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने चीन के साथ व्यापार जारी रखने का पक्ष् लेते हुए शनिवार को कहा कि वस्तुओं की खरीद वहीं से की जानी चाहिये, जहां वे अधिक प्रतिस्पर्धी दर पर उपलब्ध हैं।

हमें चीन के साथ व्यापार जारी रखना चाहिए: राजीव बजाज- India TV Hindi
हमें चीन के साथ व्यापार जारी रखना चाहिए: राजीव बजाज Image Source : FILE

मुंबई: बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने चीन के साथ व्यापार जारी रखने का पक्ष् लेते हुए शनिवार को कहा कि वस्तुओं की खरीद वहीं से की जानी चाहिये, जहां वे अधिक प्रतिस्पर्धी दर पर उपलब्ध हैं। बजाज एशिया ’इकोनॉमिक डायलॉग 2021‘ शीर्षक आर्थिक परिचर्चा के दूसरे दिन ‘भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला तैयार करने’ पर एक सत्र में बोल रहे थे। यह तीन दिवसीय आभासी आयोजन विदेश मंत्रालय और पुणे इंटरनेशनल सेंटर ने मिलकर किया है।

बजाज ने यह भी कहा कि व्यापार करने में सुगमता के संदर्भ में आसियान देशों में से एक में कारोबार करना निश्चित रूप से उसकी तुलना में आसान है, जिसका सामना हम भारत में करते हैं। बजाज ने कहा, ‘‘और इसीलिये मेरा मानना ​​है कि हमें चीन के साथ व्यापार करना जारी रखना चाहिये, क्योंकि अगर हम अपना व्यापार इतने बड़े देश, इतने बड़े बाजार के साथ बंद करते हैं, तो हम समय के साथ खुद को अधूरा पायेंगे और हमें नुकसान होगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा