1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. जॉन अब्राहम ने पेश की स्पोर्ट्स बाइक यामाहा YZF-R3, कीमत 3.48 लाख रुपए

जॉन अब्राहम ने पेश की स्पोर्ट्स बाइक यामाहा YZF-R3, कीमत 3.48 लाख रुपए

 Published : Feb 09, 2018 05:32 pm IST,  Updated : Feb 10, 2018 02:40 pm IST

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) ने आज स्पोर्ट्स बाइक YZF-R3 पेश की। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.48 लाख रुपये रखी गयी है।

Yamaha- India TV Hindi
Yamaha

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा मेें चल रहेे ऑटो एक्सपो में हर कंपनी अपने शानदार प्रोडक्‍ट पेश कर रही है। इसमें जापानी कंपनी यामाहा भी पीछे नहीं है। वाहन निर्माता कंपनी इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) ने आज स्पोर्ट्स बाइक YZF-R3 पेश की। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.48 लाख रुपये रखी गयी है। डुअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) तकनीक से लैस नयी YZF-R3 यामाहा के चुनिंदा अधिकृत डीलरों के पास उपलब्ध होगी।

बॉलिवुड कलाकार और कंपनी के ब्रांड एबेंसडर जॉन अब्राहम की मौजूदगी में ऑटो एक्सपो में नयी बाइक को पेश किया गया। यामाहा मोटर इंडिया समूह की कंपनियों के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने कहा कि कंपनी की टीम ने नये मॉडल में डुअल चैनल एबीएस जोड़ने का काम किया है ताकि ग्राहकों को बेहतर सवारी अनुभव और अधिक उत्साह प्रदान किया जा सके।

Yamaha
Yamaha

डुअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) तकनीकी फिसलन भरी सड़कों पर भरोसेमंद ब्रेकिंग की सुविधा प्रदान करती है। यामाहा की नयी बाइक में 4-स्ट्रोक, 321सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है।

Yamaha
Yamaha

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा