1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. जब डीजल से भी महंगी है CNG, तो क्या अभी भी Maruti या Tata की सीएनजी कार खरीदने में है समझदारी?

जब डीजल से भी महंगी है CNG, तो क्या अभी भी Maruti या Tata की सीएनजी कार खरीदने में है समझदारी?

 Published : Nov 15, 2022 03:44 pm IST,  Updated : Nov 15, 2022 03:44 pm IST

दिल्ली में आप सीएनजी को सस्ता कह सकते हैं लेकिन अन्य शहरों में यह स्थिति नहीं है। सीएनजी कारें आम पेट्रोल कारों के मुकाबले करीब एक लाख रुपये महंगी पड़ती हैं।

CnG Cars- India TV Hindi
CNG Cars in India Image Source : FILE

पहले कारोना संकट और फिर यूक्रेन युद्ध के बाद से पेट्रोल डीजल के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं। भले ही बीते 6 से 7 महीनों से कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, लेकिन दाम भी नहीं घटे हैं। वहीं सीएनजी के दाम 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। दिल्ली एनसीआर में भले ही पेट्रोल या डीजल के मुकाबले अभी भी सीएनजी कुछ सस्ती है। लेकिन देश के कई शहरों में सीएनजी के दाम डीजल को पार कर चुके हैं। 

आज से कुछ समय पहले जब पेट्रोल डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ रही थीं, तब करीब आधी कीमत पर मिलने वाली सीएनजी की ओर लोग तेजी से आकर्षित हुए। जिसके कारण सीएनजी कारों की मांग भी तेजी से बढ़ी। मारुति इस मामले में काफी आगे है, जिसके पास सबसे बड़ी सीएनजी फ्लीट है। वहीं हाल ही में टाटा मोटर्स ने भी अपनी छोटी कार टिआगो और टिगोर को सीएनजी के साथ उतारा है। भारतीय बाजार में इस समय Maruti Suzuki WagonR, Tata Tiago, Tata Tigor, Hyundai Aura और Hyundai Santro जैसी सीएनजी कारें मौजूद हैं। वहीं मारुति नेक्सा के वाहन जैसे एक्सएल 6 को भी सीएनजी के साथ पेश कर रही है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखकर क्या सीएनजी कार खरीदना क्या अच्छा डिसीजन होगा? आइये इसी बात की पड़ताल करते हैं। 

खत्म हुआ कीमतों में अंतर 

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96 रुपये के करीब बने हुए हैं। वहीं अप्रैल 2021 से लेकर अब तक दिल्ली में सीएनजी की कीमत 35.21 रुपये प्रति किलोग्राम (लगभग 80 प्रतिशत) तक बढ़ाई जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी की कीमत 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली में आप सीएनजी को सस्ता कह सकते हैं लेकिन अन्य शहरों में यह स्थिति नहीं है। आइए देखते हैं देश के अन्य शहरों में सीएनजी और डीजल की कीमतों में अंतर...

शहर         CNG डीजल
कानपुर 89.81

89.45

लखनऊ 95 89.76
मथुरा 92 89.90
देवास 91 93.84
हैदराबाद 92 97.82

एक साल में 52 से 78 पहुंची कीमतें 

14-November 2021  52.04 Per Kg
04-December 2021 53.04 Per Kg
21 May 2022 75.61 per Kg
08 Oct 2022 78.61 per Kg

महंगी होती हैं CNG कारें

सीएनजी खरीदना उस समय फायदेमंद तब जरूर होता था जब सीएनजी 34 या 40 रुपये की थी। लेकिन अब जब कीमतें एक बरारब हैं तो सीएनजी कार को खरीदने में सीधा फायदा तो नहीं बचा है। वह भी तब ज​ब सीएनजी कारें आम पेट्रोल कारों के मुकाबले करीब एक लाख रुपये महंगी पड़ती हैं। 

Tata Motors

  • Tata Tiago XE Petrol     5.44 लाख 
  • Tata Tiago XE Petrol     6.34 लाख 

Maruti Suzuki

  • maruti wagon r vxi      5.91 लाख
  • maruti wagon r vxi      6.86 लाख

महंगी होने के बाद भी किफायती 

सीएनजी कारों की बात की जाए तो इन्हें चलाना पेट्रोल के मुकाबले किफायती होता है। अभी भी पेट्रोल से सीएनजी के दाम कुछ रुपये कम हैं। वहीं इन कारों का माइलेज अच्छा होता है। मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी पर 34 किमी का माइलेज क्लेम करती है। जबकि पेट्रोल के साथ औसत माइलेज 17 से 21 के बीच है। 

पर्यावरण के लिए सुरक्षित 

आखिर हमें सिर्फ जेब के बारे में ही नहीं बल्कि पर्यावरण के बारे में भी सोचना है। सीएनजी वाहन पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचता है। पेट्रोल और डीजल जैसे जीवाश्म ईंधन की तुलना में सीएनजी वाहन 80 प्रतिशत कम कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं। सीएनजी भी अन्य जीवाश्म ईंधन की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत कम हाइड्रोकार्बन का उत्पादन करने के लिए सिद्ध है।

पेट्रोल और डीजल से ज्यादा सुरक्षित है CNG

सीएनजी पेट्रोल या डीजल के रूप में तरल रूप में नहीं आती है। गैस होने के कारण यह पेट्रोल और डीजल की तुलना में तेजी से फैलती है और इसलिए सीएनजी वाहन में आग लगने की संभावना पेट्रोल या डीजल से चलने वाले वाहन की तुलना में कम होती है।सीएनजी सिलेंडर आमतौर पर पेट्रोल या डीजल टैंक की तुलना में कहीं अधिक मजबूत तरीके से बनाए जाते हैं। साथ ही, CNG का इग्निशन पॉइंट 540-डिग्री सेल्सियस है, जो पेट्रोल या डीजल के इग्निशन पॉइंट से लगभग दोगुना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा