1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Bike Launch: बुलट को टक्कर देने आ गई TVS की नई बाइक Ronin, कीमत डेढ़ लाख से भी कम

Bike Launch: बुलट को टक्कर देने आ गई TVS की नई बाइक Ronin, कीमत डेढ़ लाख से भी कम

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Jul 07, 2022 01:06 pm IST,  Updated : Jul 07, 2022 01:06 pm IST

TVS Ronin मोटरसाइकिल Royal Enfield की जल्द लॉन्च होने वाली Hunter 350 के अलावा Yezdi Scrambler को टक्कर देगी।

TVS Ronin- India TV Hindi
TVS Ronin Image Source : TVS

Highlights

  • TVS Ronin में 225.9cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है
  • TVS Ronin की शुरुआती कीमत 1.49 लाख (एक्स-शोरूम) है
  • Hunter 350 के अलावा Yezdi Scrambler को टक्कर देगी TVS Ronin

Bike Launch: भारतीय ग्राहकों के बीच बुलट यानि रॉयल एन्फील्ड की मोटर साइकिलों की अलग छाप है। यही कारण है कि कम्यूटर बाइक यानि रोजना शहरी इस्तेमाल वाली बाइक बनाने वाली कंपनियां भी दमखम वाली बाइक पर फोकस कर रही हैं। इसी क्रम में देश की मशहूर कंपनी टीवीएस मोटर ने भारत में अपनी मोस्ट अवेटेड बाइक रोनिन (Ronin) अर्बन स्क्रैम्बलर को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। बाइक के टॉप वेरिएंट की कीमत 168,750 रुपये(एक्स-शोरूम) है। 

टीवीएस ने इस मोटरसाइकिल को पहली डुअल परपज बाइक के रूप में लॉन्च किया है। Ronin बाइक देखने में काफी प्रभावित करती है। इसका डिजाइन काफी प्रभावशाली है और फीचर्स के मामले में यह जबर्दस्त है। यह मोटरसाइकिल Royal Enfield की जल्द लॉन्च होने वाली Hunter 350 के अलावा Yezdi Scrambler को टक्कर देगी।

जानिए क्या हैं बाइक की खूबियां 

टीवीएस मोटर्स के मुताबिक रोनिन बाइक में ड्यूल परपज टायर, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और गोल्डन-डिप्ड यूएसडी फ्रंट फोर्क के साथ एक मजबूत बॉडी जैसी खूबियां दी गई हैं। यह बाइक रेट्रो थीम के साथ मॉडर्न डिजाइन फिलॉसफी का शानदार मेल है। बाइक में एलईडी लाइट्स और सर्कुलर हेडलैंप दी गई है। इसमें एक अलग स्टैंड के साथ डिजिटल राउंड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। यह कंपनी के पेटेंट TVS SmartXonnect ब्लूटूथ फीचर के साथ आता है। इसकी मदद से आप वॉयस असिस्ट के साथ बाइक को आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं। 

बेहतरीन है डिजाइन

हेडलैंप में टी-शेप्ड एलईडी लाइट है। TVS की इस बाइक में टेललाइट सीट के नीचे लाइटबार दिए गए हैं। मोटरसाइकिल में एक इंटेलिजेंट इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर होने का दावा किया गया है, जो इंजन मैनेजमेंट सिस्टम, ABS और कई अन्य फंक्शन को कंट्रोल करता है।

इंजन

अब इंजन की बात करें तो TVS Ronin में 225.9cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7,750 rpm पर 15.01 kW पीक पावर और 3,750 rpm पर 19.93 न्यूटनमीटर का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

tvs