1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. क्या दूसरे राज्य के दस्तावेज होने पर भी बनवा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस? इसके लिए करना होगा ये काम

क्या दूसरे राज्य के दस्तावेज होने पर भी बनवा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस? इसके लिए करना होगा ये काम

 Published : Oct 30, 2022 06:23 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 06:23 pm IST

अब आप देश के किसी राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसके लिए अलग से फीस देने की जरूरत नहीं है। फॉर्म भरते समय परमानेंट एड्रेस और करंट एड्रेस का ध्यान रखें।

Driving License- India TV Hindi
Driving License Image Source : FILE

एक राज्य से दूसरे राज्य या किसी अन्य जिले में नौकरी करने वाले लोग भी अब लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसे बनवाने के लिए अलग से कोई अतिरिक्त फीस नहीं देने होंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सभी स्टेप को ध्यान से कंप्लीट करें। इसके अलावा ऐड्रेस प्रूफ और age प्रूफ अपने पास में जरूर रखें। लाइसेंस बनवाने के लिए आपको उस राज्य में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिस राज्य से आप आते हैं। इसके साथ ही लाइसेंस पर आपको वही एड्रेस देखने को मिलेंगे जो आपने परमानेंट एड्रेस के रूप में दिया है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए फॉलो करें ये स्टेप।

करंट ऐड्रेस प्रूफ देना है जरूरी

क्या आप किसी और राज्य या जिला में नौकरी करते हैं। किसी भी कारण से अगर किसी और राज्य और जिला में रहते हैं तो फॉर्म भरते समय इसका प्रूफ देना बहुत जरूरी है। प्रूफ के रूप में आप रेंट एग्रीमेंट दे सकते हैं। बरसाते रेंट एग्रीमेंट पर आपका नाम होना जरूरी है। इसके अलावा कंपनी की आईडी प्रूफ या लेटर हेड पर अपना नाम लिखवा कर इसे ऑनलाइन फॉर्म भरते समय करंट ऐड्रेस के रूप में अपलोड कर सकते हैं। इस तरह आपको लाइसेंस बनवाने के लिए किसी और राज्य में जाने की जरूरत नहीं होगी। 

ऑनलाइन ऐसे भरें फॉर्म 

1.घर बैठे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। 

2. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाएं।
3. अप ड्राइविंग लाइसेंस सर्विस पर क्लिक करें।
4. उस राज्य का चयन करें जहां के आप रहने वाले हों।
5. इसके बाद न्यू लर्नर लाइसेंस पर क्लिक करें।
6. अब 5 स्टेप को कंप्लीट कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
7. फॉर्म भरते समय परमानेंट एड्रेस और प्रजेंट एड्रेस का खास ख्याल रखें।
8. एड्रेस प्रूफ और एज प्रूफ अपलोड करने के बाद सिगनेचर अपलोड कर दें।

लर्नर लाइसेंस के लिए इतने रूपये करें पेमेंट 

फॉर्म सबमिट करने के बाद फीस के रूप में आपको कुछ पैसे देने होंगे। अगर आप केवल बाइक के लिए लाइसेंस बनवा रहे हैं तो ऐसे में कुल मिलाकर 500 रुपए खर्च करने होंगे। बाइक और कार दोनों लाइसेंस के लिए 950 पेमेंट करने होंगे। समय के साथ-साथ इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। यह पेमेंट आपको एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग समय पर करने हैं। लर्निंग लाइसेंस के लिए 200 देने होते हैं। अपॉइंटमेंट बुक करते समय 50 रूपये लगते हैं। इसके अलावा लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया होने के बाद 200 रुपए देने होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा