1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Hyundai की कारें 1 मई से होने जा रही हैं महंगी, जानें कितना ज्यादा चुकाना होगा

Hyundai की कारें 1 मई से होने जा रही हैं महंगी, जानें कितना ज्यादा चुकाना होगा

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Apr 08, 2026 12:24 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 12:36 pm IST

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के इस फैसले के बाद Creta, Venue, Exter, Amaze कारों को खरीदना थोड़ा महंगा हो जाएगा। कंपनी ने इस बढ़ोतरी के पीछे बढ़ती लागत को वजह बताई है।

Hyundai की सभी कारों पर बढ़ोतरी लागू होगी।- India TV Hindi
Hyundai की सभी कारों पर बढ़ोतरी लागू होगी। Image Source : HYUNDAI

अगर आप Hyundai की कार खरीदने की तैयारी में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने वाहन पोर्टफोलियो की कीमतों में अगले महीने से 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने यह फैसला बढ़ती लागत के चलते लिया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कंपनी द्वारा नियामकीय फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, यह मूल्य वृद्धि मई 2026 से लागू होगी और पूरे पोर्टफोलियो पर प्रभावी होगी।

विभिन्न लागतों में हुई बढ़ोतरी के कारण फैसला

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बताया कि यह कीमतों में संशोधन विभिन्न लागतों में हुई बढ़ोतरी के कारण किया जा रहा है। हालांकि, कीमतों में वृद्धि का स्तर अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर भिन्न होगा। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि बढ़ती लागत का असर ग्राहकों पर न पड़े। लेकिन इनपुट कॉस्ट में लगातार वृद्धि के चलते हमें इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना पड़ रहा है, जिसके कारण मामूली मूल्य वृद्धि की जा रही है।

मार्च 2026 में हुंडई की बिक्री में SUV मॉडल्स का दबदबा

मार्च 2026 में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में हुंडई क्रेटा, हुंडई वेन्यू, हुंडई एक्सेंट और हुंडई i20 शामिल रहीं।  इन कारों के दम पर कंपनी ने 12.3% का मार्केट शेयर हासिल किया। कंपनी के पोर्टफोलियो में 15 से ज्यादा मॉडल शामिल हैं। SUV कैटेगरी में क्रेटा, वेन्यू, एक्सेंट और हुंडई अल्काजार शामिल हैं, जबकि हैचबैक में i20 और हुंडई ग्रैंड i10 NIOS प्रमुख हैं।

अप्रैल में पहले ही कई कंपनिया बढ़ा चुकी हैं दाम

भारत में टाटा, हुंडई, महिंद्रा, टोयोटा और बीएमडब्ल्यू सहित अन्य वाहन निर्माता कंपनियों ने 1 अप्रैल 2026 से कारों की कीमतों में 1% से लेकर 3% तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनियों ने यह बढ़ोतरी इनपुट लागत में इजाफा, कच्चे माल की ऊंची कीमतें, और कमजोर रुपया को देखते हुए लिया है। इस फैसले से नेक्सॉन, क्रेटा, और फॉर्च्यूनर सहति अन्य पॉपुलर मॉडल महंगे हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा