1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति सुजुकी बनी दुनिया की 8वीं सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी, यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

मारुति सुजुकी बनी दुनिया की 8वीं सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी, यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 26, 2025 08:07 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 08:15 pm IST

मारुति सुजुकी इंडिया का मार्केट कैप फोर्ड मोटर ($46.3 बिलियन), जनरल मोटर्स ($57.1 बिलियन) और फॉक्सवैगन ($55.7 बिलियन) से आगे निकल गया है।

most valuable auto company, most valuable auto company of india, most valuable auto company of the w- India TV Hindi
$29 बिलियन है मारुति की पैरेंट कंपनी सुजुकी का मार्केट कैप Image Source : MARUTI SUZUKI

मारुति सुजुकी इंडिया ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटोमोबाइल कंपनियों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। ETIG डेटा के मुताबिक, मार्केट कैप के लिहाज से मारुति सुजुकी इंडिया, 57.6 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की 8वीं सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। इसी के साथ मारुति सुजुकी इंडिया ने फोर्ड मोटर, जनरल मोटर्स और फॉक्सवैगन जैसी दिग्गज ग्लोबल कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी जापानी पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

$29 बिलियन है मारुति की पैरेंट कंपनी सुजुकी का मार्केट कैप

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी इंडिया का मार्केट कैप फोर्ड मोटर ($46.3 बिलियन), जनरल मोटर्स ($57.1 बिलियन) और फॉक्सवैगन ($55.7 बिलियन) से आगे निकल गया है। ये सभी कंपनियां पिछले महीने या तो स्थिर रहीं या रैंकिंग में नीचे गिर गईं। मारुति सुजुकी इंडिया की पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर का मार्केट कैप $29 बिलियन है।

इलॉन मस्क की टेस्ला है दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यूएबल ऑटो कंपनी

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटोमोबाइल कंपनियों की बात करें तो अरबपति इलॉन मस्क की टेस्ला $1.47 ट्रिलियन के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर बरकरार है। इस लिस्ट में $314 बिलियन के साथ जापान की टोयोटा दूसरे स्थान पर है। चीन की चीन की बीवाईडी का मार्केट कैप $133 बिलियन है और ये तीसरे स्थान पर है। $92.7 बिलियन के मार्केट कैप के साथ फेरारी चौथे स्थान पर, बीएमडब्ल्यू ($61.3 बिलियन) 5वें, मर्सिडीज-बेंज ग्रुप ($59.8 बिलियन) छठे स्थान पर हैं। 7वें स्थान पर जापान की होंडा है, जिसका मार्केट कैप 59 बिलियन डॉलर है। 8वें स्थान पर मारुति सुजुकी इंडिया के बाद 9वें स्थान पर जनरल मोटर्स ($57.1 बिलियन) और 10वें स्थान पर फॉक्सवैगन ($55.7 बिलियन) है।

रैंक कंपनी मार्केट कैप
1 टेस्ला 1.47 ट्रिलियन डॉलर
2 टोयोटा 314 बिलियन डॉलर
3 बीवाईडी 133 बिलियन डॉलर
4 फेरारी 92.7 बिलियन डॉलर
5 बीएमडब्ल्यू 61.3 बिलियन डॉलर
6 मर्सिडीज-बेंज 59.8 बिलियन डॉलर
7 होंडा मोटर 59 बिलियन डॉलर
8 मारुति सुजुकी इंडिया 57.6 बिलियन डॉलर
9 जनरल मोटर्स 57.1 बिलियन डॉलर
10 फॉक्सवैगन 55.7 बिलियन डॉलर

कुल बिक्री में 60 प्रतिशत से ज्यादा छोटी गाड़ियों का योगदान

बताते चलें कि भारत की सबसे बड़ी कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की 60 प्रतिशत से ज्यादा बिक्री छोटी कारों से होती है। 22 सितंबर को लागू हुए नए जीएसटी सिस्टम का भी सबसे ज्यादा फायदा मारुति को ही मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा