1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. MG Astor Vs MG Hector: SUV है आपकी पसंद, तो दिखने में दमदार इन दोनों गाड़ियों के बारे में जानें यहां

MG Astor Vs MG Hector: SUV है आपकी पसंद, तो दिखने में दमदार इन दोनों गाड़ियों के बारे में जानें यहां

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 04, 2023 11:38 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 11:38 pm IST

अगर आप इस समय अपने लिए बड़ी कार की तलाश कर रहे हैं तो खबर आपके लिए है। आज हम आपको MG Astor और MG Hector कारों से जुड़े फीचर्स के बारे में बतलाने वाले हैं।

Brief detail on MG Astor and MG Hector- India TV Hindi
SUV लेने की है तैयारी, जानिए इन कारों के फीचर्स Image Source : MG

MG Astor Vs MG Hector: ब्रिटिश कार कंपनी एमजी (MG) भारतीय कार बाजार में बेहतरीन कारें पेश करती रहती है, जहां इसकी कारों को शानदार फीचर्स के लिए काफी पसंद किया जाता है। पिछले साल ही एमजी (MG) ने 1 लाख कारों की बिक्री का माइलस्टोन क्रॉस कर लिया था, जहां एमजी (MG) की यह कारें 3 साल में बिकी थी। दूसरी ओर एमजी (MG) ने सन 2019 में हेक्टर कार के साथ भारतीय बाजार में एंट्री मारी थी, जिसको खूब पसंद किया गया था। वहीं अगर आप बेहतरीन एसयूवी की तलाश कर रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं, आज हम आपको MG Astor और MG Hector कारों से जुड़े फीचर्स के बारे में अहम जानकारी देने वाले हैं। 

MG Astor और MG Hector इंजन

बात करें MG Astor के इंजन की तो एमजी (MG) ने इसे 1.5 लीटर नेचुरल एस्पायर्ड इंजन 110 bhp और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 140 bhp के साथ लोगों के लिए पेश किया है। इसके साथ ही इसका इंजन 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के मौजूद है। बात करें अब अगर MG Hector के इंजन की तो इसका पेट्रोल वर्जन का इंजन 1.5 लीटर टर्बो क्षमता के साथ आता है, जोकि 143 hp की पॉवर जेनरेट करता है। इसके साथ ही इसका डीजल वर्जन 2.0 लीटर क्षमता के साथ आता है, जोकि 170 hp की पॉवर जेनरेट करता है।

MG Astor और MG Hector कीमत और माइलेज

MG Astor के पेट्रोल वर्जन की कीमत 10.52 लाख एक्स शोरूम से शुरू हैं, इसके साथ ही इसका पेट्रोल वर्जन का टॉप मॉडल 15.43 किमी/लीटर का माइलेज देता है। दूसरी ओर MG Hector के पेट्रोल वर्जन की कीमत 14.73 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू है, साथ ही इसके पेट्रोल वर्जन का टॉप मॉडल 15.58 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देता है।

Ms Astor और MG Hector फीचर्स

बात करें MG Astor कार के फीचर्स की तो इसमें लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, इंटेलिजेंट हैंडलैप कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, लेन डिपार्चर वार्निंग और रियर ड्राइव असिस्ट जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें एक खास कैमरा दिया गया है। बात करें अब अगर MG Hector कार के फीचर्स की तो इसमें पुश बटन स्टार्ट, ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही यह सभी फीचर्स आपको पेट्रोल और सीवीटी वैरियंट में ही देखने को मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा