1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ने दी मार्केट में दस्तक, फुल चार्ज में चलता है 201KM, जानें कीमत और खूबियां

नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ने दी मार्केट में दस्तक, फुल चार्ज में चलता है 201KM, जानें कीमत और खूबियां

 Published : Oct 10, 2023 03:02 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 03:02 pm IST

कंपनी स्कूटर पर 60 हजार किलोमीटर की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी और 70 हजार किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर कर रही है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर ईप्लूटो 7जी मैक्स- India TV Hindi
इलेक्ट्रिक स्कूटर ईप्लूटो 7जी मैक्स Image Source : PURE EV

मार्केट में एक और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ने एंट्री मारी है। प्योर ईवी ने मंगलवार को नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ईप्लूटो 7जी मैक्स (Pure ePluto 7G Max) लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर फुल चार्ज में 201 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर को एक्सशोरूम कीमत 1,14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे चार रंगों - मैट ब्लैक, रेड, ग्रे और व्हाइट में खरीदा जा सकता है। IANS की खबर के मुताबिक, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को हिलस्टार्ट असिस्ट, डाउनहिल असिस्ट, कोस्टिंग रीजेन, रिवर्स मोड, लॉन्ग बैटरी लाइफ और स्मार्ट एआई फीचर्स के साथ पेश किया है। 

फेस्टिवल सीजन में उपलब्ध कराया जाएगा

खबर के मुताबिक, पूरे भारत में प्योर ईप्लूटो 7जी मैक्स (Pure ePluto 7G Max) बुकिंग के लिए ओपन है, इसकी डिलिवरी आगामी त्योहारी मौसम से शुरू होगी। कंपनी के सीईओ रोहित वडेरा ने कहा कि यह मॉडल उन उपभोक्ताओं पर फोकस्ड है, जो हर रोज लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं और बार-बार चार्ज करने की परेशानी से नहीं गुजरना चाहते हैं। इसी आगामी फेस्टिवल सीजन में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें हमारे कस्टमर्स के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं प्रदान की गईं हैं। 

तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड 
यह मॉडल स्मार्ट बीएमएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एआईएस-156 प्रमाणित 3.5 केडब्‍ल्‍यूएच हेवी-ड्यूटी बैटरी के साथ आता है। पावरट्रेन की मैक्सिमम शक्ति 2.4 किलोवाट है, एक सीएएन-आधारित चार्जर है और तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड में उपलब्ध है। ईप्‍लूटो7जी मैक्‍स को सात अलग-अलग माइक्रोकंट्रोलर और कई सेंसर से लैस किया गया है, जो भविष्य में किसी भी ओटीए फर्मवेयर अपडेट से गुजरने की सुविधा के साथ-साथ स्मार्टफोन की तुलना में ज्यादा पावरफुल प्रोसेसिंग उपलब्ध करता है। मैक्स बैटरी के चार्ज की स्थिति (एसओसी) और स्वास्थ्य की स्थिति (एसओएच) के लिए एआई-सक्षम पावर डिस्चार्ज अकाउंटिंग से लैस है, जो बैटरी लाइफ को 50 प्रतिशत तक बेहतर बनाता है।

कंपनी स्कूटर पर 60 हजार किलोमीटर की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी और 70 हजार किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर कर रही है।  कंपनी सभी प्रमुख शहरों और कस्बों में अपने डीलर नेटवर्क का आक्रामक रूप से विस्तार कर रही है, और वित्त वर्ष 2024 के आखिर तक 300 से अधिक सेंटर का लक्ष्य बना रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा