1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Royal Enfield ने लॉन्च किया Goan Classic 350 का अपडेटेड मॉडल, जानें कितनी है कीमतें

Royal Enfield ने लॉन्च किया Goan Classic 350 का अपडेटेड मॉडल, जानें कितनी है कीमतें

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 12, 2026 07:46 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 07:46 pm IST

गोअन क्लासिक 350 के डिजाइन की बात करें तो इस मोटरसाइकिल को दूर से पहचाना जा सकता है। ये फ्लोटिंग राइडर सीट के साथ सिंगल-सीट बॉबर लेआउट में आती है, जिसके हैंडल बार ऊंचे होते हैं।

Royal Enfield, Royal Enfield Goan Classic 350, Royal Enfield Goan Classic 350 2026, Royal Enfield Go- India TV Hindi
गोअन क्लासिक के नए मॉडल में क्या है नया Image Source : ROYAL ENFIELD

Royal Enfield Goan Classic 350 2026 Model: देश की दिग्गज मोटरसाइकिल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी गोअन क्लासिक 350 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने राइडर की सुविधाओं को ध्यान में रखकर इस नए मॉडल को कुछ नए एलिमेंट्स के साथ अपडेट किया गया है। रॉयल एनफील्ड ने 2026 के इस अपडेटेड मॉडल की शुरुआती कीमत 2.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। रॉयल एनफील्ड ने 2026 की नई गोअन क्लासिक 350 के डिजाइन, डाइमेंशन और हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया है।

नए मॉडल में क्या है नया

रॉयल एनफील्ड ने अपनी इस मोटरसाइकिल में असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच दिया है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल में अब USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट पेश किया गया है। नया चार्जिंग पोर्ट आपके मोबाइल फोन को तेजी से चार्ज करने में मदद करेगा। ये दोनों नई चीजें ऐसे राइडरों को काफी सुविधा प्रदान करेंगी, जो खासतौर पर इस मोटरसाइकिल को रोजाना इस्तेमाल करेंगे। गोअन क्लासिक 350 के डिजाइन की बात करें तो इस मोटरसाइकिल को दूर से पहचाना जा सकता है। ये फ्लोटिंग राइडर सीट के साथ सिंगल-सीट बॉबर लेआउट में आती है, जिसके हैंडल बार ऊंचे होते हैं। इसमें विजुअल हाइलाइट्स में व्हाइटवॉल एज-टाइप ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स, चॉपर-स्टाइल फेंडर, स्लैश-कट एग्जॉस्ट और मिड-एप हैंडलबार मिलते हैं।

बाकी वैरिएंट्स की क्या होंगी कीमतें

रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 के नए मॉडल में पहले की तरह ही 349cc, एयर-ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो रॉयल एनफील्ड की 350 रेंज के दूसरे मॉडल्स में भी है। ये इंजन 6100 rpm पर 20.2 bhp और 4000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। अपडेटेड रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 भारत में सभी शोरूम पर उपलब्ध होगी। शेक ब्लैक और पर्पल हेज कलर ऑप्शन की शुरुआती कीमतें 2,19,787 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होंगी, जबकि ट्रिप टील ग्रीन और रेव रेड वेरिएंट का एक्स-शोरूम प्राइस 2,22,593 रुपये तय किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा