1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Skoda Volkswagen ने कुल 6.75 लाख गाड़ियों का किया निर्यात, 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं मेड इन इंडिया कार

Skoda Volkswagen ने कुल 6.75 लाख गाड़ियों का किया निर्यात, 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं मेड इन इंडिया कार

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 03, 2025 06:58 am IST,  Updated : Apr 03, 2025 06:58 am IST

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में SAVWIPL ने 43,000 से ज्यादा स्थानीय रूप से विनिर्मित गाड़ियों का निर्यात किया, जो एशिया, अफ्रीका और उत्तर अमेरिका के 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं। जहां एक तरफ फॉक्सवैगन के पोर्टफोलियो में पोलो और वेंटो जैसी दिग्गज गाड़ियों से लेकर वर्टस और टाइगुन जैसी नई जनरेशन की कारें हैं।

Skoda, Skoda auto, Volkswagen, Volkswagen india, Skoda Auto Volkswagen India Pvt Ltd, made in india,- India TV Hindi
कंपनी ने मार्च 2025 में की अभी तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री Image Source : VOLKSWAGEN INDIA

दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SAVWIPL) द्वारा बनाई गईं 6.75 लाख मेड इन इंडिया गाड़ियां दुनिया के 26 से ज्यादा देशों में फर्राटा भर रही हैं। SAVWIPL ने बुधवार को बताया कि एक्सपोर्ट सेक्टर में जबरदस्त योगदान के लिए मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने कंपनी को  ‘टॉप एक्सपोर्टर’ 2023-24’ के रूप में सम्मानित किया है। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले 20 सालों में रिकॉर्ड 6,75,000 ‘मेड इन इंडिया’ कारों का निर्यात किया है। ऑटोमोबाइल कंपनी ने कहा कि भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप कंपनी ने देश को एक प्रमुख ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट सेंटर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। .

एशिया, अफ्रीका और उत्तर अमेरिका के 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं गाड़ियां

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने कहा कि ग्रुप ने अभी तक 6,75,000 से ज्यादा गाड़ियों का निर्यात किया है, जो इसकी इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में SAVWIPL ने 43,000 से ज्यादा स्थानीय रूप से विनिर्मित गाड़ियों का निर्यात किया, जो एशिया, अफ्रीका और उत्तर अमेरिका के 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं। जहां एक तरफ फॉक्सवैगन के पोर्टफोलियो में पोलो और वेंटो जैसी दिग्गज गाड़ियों से लेकर वर्टस और टाइगुन जैसी नई जनरेशन की कारें हैं। वहीं दूसरी ओर, स्कोडा के पोर्टफोलियो में कुशाक, स्लाविया और काइलैक जैसी नई पीढ़ी की कारें हैं। 

कंपनी ने मार्च 2025 में की अभी तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पीयूष अरोड़ा ने कंपनी की इस उपलब्धि पर कहा, “मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से मिला ये पुरस्कार क्वालिटी, इनोवेशन और भारत में मैन्यूफैक्चर्ड और इंजीनियर की गई कारों की बढ़ती ग्लोबल डिमांड के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम ग्लोबल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भारत की भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” बताते चलें कि स्कोडा ऑटो इंडिया ने मार्च 2025 में कुल 7422 गाड़ियों की बिक्री की। भारत में अपने परिचालन के 25 साल पूरे कर रही कंपनी ने बताया कि मार्च में दर्ज की गई बिक्री अभी तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा