1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सिर्फ बाइक ही नहीं, बल्कि इसकी चेन का भी ध्यान रखना है जरूरी, तभी तो रेस में रहेंगे आगे

सिर्फ बाइक ही नहीं, बल्कि इसकी चेन का भी ध्यान रखना है जरूरी, तभी तो रेस में रहेंगे आगे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 04, 2023 09:00 pm IST,  Updated : Feb 04, 2023 09:00 pm IST

अधिकतर लोगों को बाइक के चेन का ध्यान ही नहीं रख पाते हैं। कई बार तो चेन को चेक करना ही भूल जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बाइक के चेन का कैसे ध्यान रखा जा सकता है ताकि वो लंबे समय तक चल सके।

Bike Chain - India TV Hindi
बाइक के चेन का रखें ध्यान Image Source : CANVA

Bike Chain: हर वाहन मालिक अपनी गाड़ी का अच्छे से ध्यान रखना जानता है। अगर बात करें बाइक की तो लोग अपने मोटरबाइक को हर हफ्ते साफ करते हैं और अन्य चीजें भी चेक करते हैं कि कहीं कुछ खराब तो नहीं हो गया है, लेकिन अधिकतर लोगों को बाइक के चेन का ध्यान ही नहीं आता है। वो चेन को चेक करना भूल जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बाइक के चेन का कैसे ध्यान रखा जा सकता है ताकि वो लंबे समय तक चल सके।

1. चेक करें:
आपको हर राइड से पहले अपनी चेन और स्प्रोकेट के डैमेज, टूट-फूट और एडजस्टमेंट के लिए फ्री-प्ले की जांच करनी चाहिए। पीछे के पहिये को घुमा कर उन जगह को चेक करें जहां चेन फस रहा है। अगर ये आराम से नहीं घूम रहा है तो बाइक को लंबे दूरी की यात्रा पर न ले जाएं। जब आप चेक कर लेते हैं कि चेन अटक रहा है या नहीं तो उसके बाद आपको सफाई की जरूरत पड़ेगी।  
2. सफाई:
हमेशा लुब्रिकेशन से पहले चेन को साफ किया जाना चाहिए, क्योंकि ड्राइव करने की वजह से चेन में गंदगी और अन्य चीजें फस जाती है इससे लुब्रिकेशन डालने से कोई फायदा नहीं होता है। इससे चेन खराब होना का खतरा भी होता है। इसलिए हर लंबी राइड के बाद चेन को साफ जरूर कर लें। साफ करने के लिए कभी भी वायर्ड ब्रश का इस्तेमाल न करें हमेशा नायलॉन के कपड़े का उपयोग करें।
3. लुब्रिकेशन:
300-600 मील की दूरी पर एक मोटरसाइकिल के चेन को लुब्रिकेट किया जाना चाहिए। सफाई करने के बाद ही चेन को लुब्रिकेट करें, पहले नहीं। यह बाइक को फिर से उपयोग करने से पहले स्प्रे में सॉल्वैंट्स को इवेपोरेटर होने का समय देता है, और लुब्रिकेंट को लिंक में ठीक से घुसने देता है। अपनी बाइक को उसके सेंटर स्टैंड पर, या पैडॉक स्टैंड पर रखें, क्योंकि आपको पीछे के पहिये को पूरी तरह से घुमाने की आवश्यकता होगी। चेन को चेन ल्यूब/ग्रीस की पतली और समान परत से स्प्रे करें। चेन के अंदर स्प्रे नोजल पर ऐम करें, पहिया को तब तक घुमाएं जब तक कि आप चेन के तीन चक्कर न लगा लें। ऐसे आप अपने बाइक के चेन का ध्यान रख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा